हार्डवेयर कारोबारी पिता-पुत्र ने की खुदकुशी- पिता कूदा पटरी पर पुत्र ने लगाई फांसी…

राजनांदगांव । राजनांदगांव के एक बड़े हार्डवेयर व्यापारी पिता-पुत्र के एक घातक कदम से परिवार में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब दोनों ने अलग-अलग तरीके से खुदकुशी कर ली। पिता ने जहां ट्रेन के सामने कूदकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। वहीं पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार और समाज की त्यौहारी खुशी मातम में बदल गई।
 
मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय कामठी लाईन निवासी 64 वर्षीय गोविंद अग्रवाल और उनके सुपुत्र विकास अग्रवाल ने लक्ष्मी पूजन के दिन आत्महत्या कर अपनी जान ले ली। बताया जा रहा है कि दोनों पिता-पुत्र के बीच व्यापारिक मुद्दे को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद दोनों ने यह घातक कदम उठा लिया। व्यापारिक जगत में चर्चा है कि हार्डवेयर कारोबारी पिता-पुत्र से एक व्यक्ति ने व्यापार के लिए मोटी रकम उधार ली थी। उक्त व्यक्ति पर पहले से ही धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले दर्ज हैं और वह फिलहाल जेल में है। लिहाजा परिवार में इसी के चलते आए दिन पिता-पुत्र में विवाद होता था। लक्ष्मी पूजा यानी शनिवार को दोनों में फिर से कहा-सुनी हो गई और बाद में इस घटना को सुनकर अग्रवाल समाज और परिवार दहल गया। 
मिली जानकारी के मुताबिक पिता गोविंद अग्रवाल ने ट्रेन के सामने कूदकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। वहीं बेटे ने भी फांसी में झूलकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!