एक बीड़ी के लिए युवक पर चाकू से हमला.. जख्मी हालत में पहुंचा थाने वहीं तोड़ दिया दम

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी में जान की क़ीमत इतनी सस्ती हो गयी है कि अब लोग एक बीड़ी के लिए हत्या को अंजाम देने लगे हैं। घटना शनिवार सुबह तड़के 4 बजे की है। एक युवक पर उसके पड़ोसी ने चाकू से हमला किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मृतक को एक बीड़ी के लिए उस पर चाकू हमला किया था। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है। गुढीयारी थाना प्रभारी रवि तिवारी के मुताबिक आरोपी आशीष निषाद ने मृतक सुनील साहू से तड़के सुबह बीड़ी की मांग की, जिसके बाद सुनील ने बीड़ी नहीं होने की बात कही। इस पर आरोपी आशीष भड़क उठा और घर से चाकू लाकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और वहां से फरार हो गया। इधर, सुनील जख्मी हालत में थाना पहुंचा, जहां पुलिस स्टाफ के द्वारा उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।टीआई रवि तिवारी ने बताया कि मौत के बाद मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि आरोपी आशीष निषाद के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। लेकिन घटना के बाद से वह किसी को नजर नहीं आ रहा है, जल्द उसकी गिरफ़्तारी कर ली जाएगी।
कुछ दिन पहले हुई थी जूस का पैसा नहीं देने पर हत्या
रायपुर के कलेक्ट्रेट गार्डन में कुछ दिन पहले एक युवक जूस की दुकान में जूस पीने के बाद पैसे नहीं दिया तो उसकी दुकान मालिक के भतीजे ने चाकू लेकर दौड़ाया, जिसकी कलेक्ट्रेट गार्डन में चाकू से ताबड़तोड़ हत्या कर दी गई थी, मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
नहीं थम रहा चाकूबाजी की घटना
रायपुर में बीते कुछ दिनों से चाकूबाजी की घटना में बढ़ोतरी हुई है, अब तक चाकू बाजी का शिकार हुए आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। ज्यादातर मामले में विवाद की वजह मामूली रही है और नशे में या नशे के लिए हत्याओं को अंजाम दिया जा रहा है, जिसे रोकने के लिए रायपुर पुलिस को कोई ठोंस कदम उठाने की जरुरत है।

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!