
कोरबा । हर साल की तरह इस बार भी दीपावली के मौके पर चरामेति फाउंडेशन द्वारा पूरे प्रदेश में झुग्गी बस्तियों में रहने वाले निर्धन बच्चों में पटाखे ,मिठाइयां और नए कपड़े वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।चरामेति फाउंडेशन के डायरेक्टर प्रशांत महतो ने कहा कि प्रदेश के बीहड़ ग्रामीण अंचल और शहर के स्लम बस्तियों में रहने वाले परिवारों की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं होती कि वे अपने बच्चों को दीपावली पर्व के मौके पर नए वस्त्र ,पटाखे और मिठाइयां उपलब्ध करा सकें ।यही वजह है कि चरामेति परिवार द्वारा ऐसे परिवारों की खुशियों को दोगुना करने के लिए आवश्यक सामग्रियों का वितरण करने का अभियान संस्था द्वारा चला जाता है । इसी कड़ी में कोरबा के ग्राम कचोरा और मोतीसागर पारा स्थित कुष्ठ आश्रम एवं आसपास के रहने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों में पटाखे, मिठाइयां और नए वस्त्रों का वितरण किया गया और उनकी खुशियों में शामिल होकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी गयी ।हर साल इस तरह के सेवा कार्यों को निर्बाध रूप से सम्पन्न कराने के लिए शहर के दानदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है ।चरामेति परिवार ऐसे दानदाताओं का आभार व्यक्त करता है ।इस वितरण कार्यक्रम के अवसर पर चरामेति फाउंडेशन के जिला प्रभारी दीपक साहू ,कमल दीवान, लक्ष्मण दावड़ा समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर रानी धनराज कुँवर देवी के वंशज कुमार रवि भूषण प्रताप सिंह मौजूद रहे । चरामेति फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने संस्था की सदस्यता ली और इस वितरण कार्यक्रम में अपना अमूल्य सहयोग भी प्रदान किया ।








Comments are closed.