दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट

कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए आवंटित ₹84 लाख की भारी-भरकम राशि के ‘बंदरबांट’ से जुड़ा है। विकास के नाम पर हो रहे स्ट्रीट लाइट,पोल और केबल विस्तार कार्य में भ्रष्टाचार और घटिया गुणवत्ता के गंभीर आरोप लगने के बाद स्थानीय राजनीति गरमा गई है। थर्ड ग्रेड सामग्री के उपयोग का आरोप नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ₹84 लाख का टेंडर जारी किया गया था। आरोप है कि इस मोटी रकम के बावजूद ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत से जमीन पर बेहद निम्न स्तर (थर्ड ग्रेड) की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का कहना है कि लगाए जा रहे खंभे और केबल वार मानकों के अनुरूप नहीं हैं, जिससे न केवल सरकारी खजाने को चूना लगाया जा रहा है, बल्कि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। युवा कांग्रेस ने खोला मोर्चा भ्रष्टाचार के इन आरोपों को लेकर युवा कांग्रेस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। संगठन का कहना है कि जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवा कांग्रेस के नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई और गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। *क्या है पूरा मामला?* 84 लाख (स्ट्रीट लाइट) पोल और केबल कार्य हेतु),घटिया गुणवत्ता की सामग्री और मानकों की अनदेखी,कमजोर खंभों और पुरानी केबल तकनीक से शॉर्ट सर्किट या पोल गिरने का डर। फिलहाल, इस मामले ने नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इन आरोपों पर क्या सफाई देता है या जांच के आदेश जारी करता है।आपको बता दे,कि 84 लाख के स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार का आरोप पार्षद ने मुख्य सचिव से की शिकायतदीपका। नगर पालिका परिषद दीपका में ₹84 लाख की लागत से चल रहे स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट को लेकर विवाद गहरा गया है। वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद कमलेश कुमार जायसवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव से औपचारिक शिकायत की है।

पार्षद का आरोप :- जनता के पैसे का दुरुपयोग,पार्षद जायसवाल ने अपनी शिकायत में स्पष्ट किया है कि दीपका के नागरिकों द्वारा दिए गए टैक्स के पैसे का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि टेंडर नियमों को ताक पर रखकर भारी भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है और घटिया स्तर के पोल व केबल का इस्तेमाल हो रहा है।युवा कांग्रेस ने दी ‘आर-पार’ की चेतावनी इस मामले ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव तनवीर अहमद ने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा, “84 लाख रुपये की बड़ी राशि का बंदरबांट बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह जनता के हक की लड़ाई है। अगर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो युवा कांग्रेस नगर पालिका परिषद का घेराव करेगी।”

प्रमुख माँगें :- तकनीकी जांच: ₹84 लाख के इस प्रोजेक्ट की उच्च स्तरीय तकनीकी टीम से जांच कराई जाए। दोषियों पर कार्रवाई :- घटिया सामग्री सप्लाई करने वाले ठेकेदार और उसे शह देने वाले अधिकारियों पर तत्काल एक्शन लिया जाए। काम पर रोक :- वर्तमान में चल रहे कार्य को तुरंत रोककर पहले मानकों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।
    error: Content is protected !!