जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने की। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिले में संचालित विकास कार्यों एवं विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की व्यापक समीक्षा की गई।
बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत पोषण संबंधी योजनाओं एवं रेडी-टू-ईट वितरण की समीक्षा की गई। इसके साथ ही वन मंडल कोरबा एवं कटघोरा के अंतर्गत कराए निर्माण कार्यों एवं जनहितैषी योजनाओं की  जानकारी ली गई। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत अप्रारंभ एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। लोकनिर्माण विभाग के अंतर्गत सार्वजनिक निर्माण कार्य पुल पुलिया,सड़क निर्माण की स्थिति की समीक्षा की गई।
बैठक में अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों की उपलब्धियों, वर्तमान प्रगति एवं आगामी कार्ययोजनाओं को विस्तारपूर्वक सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी सड़क, वन, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनसमस्याओं से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने आम जनता की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों एवं पहुंच मार्गों की मरम्मत एवं सुधार कार्य शीघ्र कराए जाएं, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता जैसवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति मरावी,श्रीमती रेनुका राठिया,श्रीमती सुष्मिता अनंत, श्रीमती सुषमा रजक, श्रीमती सावित्री कंवर, श्रीमती माया कंवर,श्री विद्वान सिंह मरकाम, श्री विनोद कुमार यादव, श्री कौशल सिंह नेटी, श्री रज्जाक अली सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। इसके साथ ही वनमण्डल अधिकारी कटघोरा श्री  कुमार निशांत, वनमण्डल अधिकारी कोरबा श्रीमती प्रेमलता यादव ,उप संचालक पंचायत श्री मिथलेश किसान, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    बिलासपुर/माह-ए-रमजान के पवित्र अवसर पर रजा यूनिटी फाउंडेशन, बिलासपुर द्वारा मानवता और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए सेवा कार्य का आयोजन किया गया। फाउंडेशन की टीम द्वारा मोहल्ला चाहटीडीह,…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!