Raigarh Crime : तमनार में अवैध अफ़ीम की खेती का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी हिरासत में,कड़ी पूछताछ जारी

रायगढ़,20 मार्च राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में अवैध अफ़ीम की खेती के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 19 मार्च को रायगढ़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तमनार क्षेत्र में आमाघाट में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक खेत में छापेमारी की। जांच के दौरान पाया गया कि श्रीमती सुषमा खलखो पति मार्शल संगा झारखंड निवासी द्वारा अपने खेत में सब्जी की खेती के साथ अवैध रूप से अफ़ीम की खेती की जा रही थी।

पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में एक एकड़ में यह खेती पाई गई है। आरोपी से मामले में गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस अवैध गतिविधि से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा हो सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की भी पहचान की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अवैध अफ़ीम की खेती जैसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

  • Related Posts

    आस्था, और संस्कृति का महाकुंभ बना कोरबा: भगवा लहर में डूबा शहर, भव्य शोभायात्रा ने रचा इतिहास

    “आस्था,  और संस्कृति का महाकुंभ बना कोरबा: भगवा लहर में डूबा शहर, भव्य शोभायात्रा ने रचा इतिहास -हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर गुरुवार को कोरबा शहर ने आस्था, संस्कृति…

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा : वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में पहली बार महिला क्रेन पायलट्स की तैनाती…

    Comments are closed.

    You Missed

    आस्था, और संस्कृति का महाकुंभ बना कोरबा: भगवा लहर में डूबा शहर, भव्य शोभायात्रा ने रचा इतिहास

    आस्था, और संस्कृति का महाकुंभ बना कोरबा: भगवा लहर में डूबा शहर, भव्य शोभायात्रा ने रचा इतिहास

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    Raigarh Crime : तमनार में अवैध अफ़ीम की खेती का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी हिरासत में,कड़ी पूछताछ जारी

    Raigarh Crime : तमनार में अवैध अफ़ीम की खेती का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी हिरासत में,कड़ी पूछताछ जारी

    चेट्रीचंड पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शुभकामनाएं, बोले—भगवान झूलेलाल की कृपा से जीवन में आए सुख-समृद्धि

    चेट्रीचंड पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शुभकामनाएं, बोले—भगवान झूलेलाल की कृपा से जीवन में आए सुख-समृद्धि

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत
    error: Content is protected !!