आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। विशेष रूप से हसदेव नदी के तट पर स्थित सुप्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठ मां सर्वमंगला मंदिर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलने वाले नवरात्र पर्व के लिए मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

मनोकामना ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

मंदिर के पुजारी एवं राजपुरोहित नमन् पांडे ने बताया कि इस वर्ष भी भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। माता के दरबार में अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए श्रद्धालु दीप प्रज्वलित करवा रहे हैं। अब तक लगभग 9000 ज्योति कलश की रसीदें काटी जा चुकी हैं। इन ज्योति कलशों से मंदिर परिसर नौ दिनों तक जगमगाता रहेगा।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भीषण गर्मी और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने व्यापक व्यवस्था की है। दर्शन के लिए विशेष मार्ग बनाए गए हैं, जहां शेड लगाकर छाया की व्यवस्था की गई है। शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। पूजा-पाठ के लिए आवश्यक सामग्री के साथ-साथ मंदिर को आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विधि-विधान से होगी पूजा-अर्चना

राजपुरोहित नमन् पांडे ने जानकारी दी कि 19 मार्च को घट स्थापना के साथ ही नवरात्रि का शुभारंभ होगा। प्रतिदिन मां के अलग-अलग रूपों की पूजा विधिवत की जाएगी। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मां सर्वमंगला के दर्शन के लिए जिले के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों से भी हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    कोरबा/बिलासपुर:SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की कुसमुंडा परियोजना में 70 लाख टन कोयला हेराफेरी के आरोप वाले सनसनीखेज मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। इस महाघोटाले को…

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    तिल्दा-नेवरा।चेट्रीचंड्र एवं भगवान झूलेलाल जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को तिल्दा-नेवरा शहर में महिलाओं एवं बच्चियों द्वारा भव्य एवं आकर्षक बाइक रैली निकाली गई। शाम 5:00 बजे…

    Comments are closed.

    You Missed

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत
    error: Content is protected !!