KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

: 19/03/2026 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जनपद पंचायत में वर्ष 1999 में हुई एक अनुकंपा नियुक्ति अब सवालों के घेरे में है। पत्रकार और आरटीआई कार्यकर्ता जितेन्द्र कुमार साहू ने अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को एक विशेष शिकायत पत्र भेजकर इस मामले में उच्च स्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
क्या है मुख्य मामला
​शिकायत के अनुसार, जनपद पंचायत कोरबा में पदस्थ सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं कराधान अधिकारी शेरसिंह डडसेना की नियुक्ति से जुड़े महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज़ उनकी ‘पर्सनल फाइल’ का हैँ जो गायब हैं।
पूर्व मे किए शिकायत के अनुसार नियुक्ति आदेश, मृत्यु प्रमाण पत्र और सहमति पत्र जैसे अनिवार्य दस्तावेज़ विभाग के पास उपलब्ध नहीं हैं। दस्तावेज़ों के न होने को ‘कूटरचित’ (Forged) नियुक्ति का संकेत बताया गया है। आरोप है कि बिना पुख्ता प्रमाणों के पिछले 25 वर्षों से शासकीय वेतन लिया जा रहा है, जो राजकोष को बड़ी वित्तीय क्षति है। इस मामले मे शिकायतकर्ता ने मांग की है कि नियुक्ति तिथि से अब तक दिए गए वेतन का विशेष ऑडिट कराया जाए साथ ही ​फाइलों की गुमशुदगी पर संबंधित रिकॉर्ड कीपर पर FIR दर्ज हो। जांच पूरी होने तक संबंधित कर्मचारी को निलंबित किया जाए l ​इस खुलासे के बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचना लाजमी है। अब देखना यह है कि शासन इस ‘गायब फाइलों’ के रहस्य और संदिग्ध नियुक्ति पर क्या कड़ा कदम उठाता है।

  • Related Posts

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    तिल्दा-नेवरा।चेट्रीचंड्र एवं भगवान झूलेलाल जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को तिल्दा-नेवरा शहर में महिलाओं एवं बच्चियों द्वारा भव्य एवं आकर्षक बाइक रैली निकाली गई। शाम 5:00 बजे…

    *राटा पूजा के साथ श्री रामनवमी महोत्सव का शुभारंभ, यजमान वी. रामा राव ने सपत्नीक की पूजा-अर्चना* बिलासपुर/यू मुरली राव। बिलासपुर आंध्र समाज द्वारा प्रतिवर्ष रेलवे कंस्ट्रक्शन कॉलोनी स्थित दुर्गा…

    Comments are closed.

    You Missed

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    रायपुर में दर्दनाक हादसा: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की मौत, बाहर बवाल

    रायपुर में दर्दनाक हादसा: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की मौत, बाहर बवाल
    error: Content is protected !!