कोरबा में दिव्य शोभायात्रा की भव्य तैयारी,जगमगा उठा शहर

हिन्दू क्रांति सेना का नव वर्ष पर 19 मार्च को विशाल आयोजन

विभिन्न प्रदेशों की झांकियों,नृत्य-कलाओं का अद्भुत संगम होगा ऊर्जाधानी में

कोरबा। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी हिन्दू क्रांति सेना के द्वारा हिन्दू नव वर्ष का प्रथम दिवस पर 19 मार्च को दिव्य और भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए तैयारी जोर-शोर से चल रही है। सीतामणी से लेकर पावर हाउस रोड, टीपी नगर चौक तक पूरा शहर इन दिनों जगमगा उठा है और लोग इसे अपने मोबाइल/ कैमरे में कैद कर रहे हैं। रंगीन सजावटों को देखकर ही लोग 19 मार्च को होने वाले शोभायात्रा आयोजन की भव्यता का आंकलन करने लगे हैं।

19 मार्च, गुरुवार को दोपहर 3 बजे श्री राम जानकी मंदिर सीतामणी से पूजा-अर्चना के पश्चात यह शोभायात्रा प्रारम्भ होगी व नगर से गुजरते हुए नया बस स्टैण्ड टीपी नगर में विराम लेगी।

इस शोभायात्रा में दिव्य झांकियों में जहां देवी-देवताओं की जीवंत झांकियों से भक्ति व श्रद्धा का संचार होगा वहीं विभिन्न प्रदेशों के कलाकारों की प्रस्तुतियां रोमांचित करेंगी।

ऊर्जाधानी में गौरवशाली लोक परम्पराओं को रेखांकित करती झांकियां भी देखने को मिलेंगी। अनेक जिले के डीजे धुमाल में भक्ति गीतों पर जहां युवा थिरकेंगे वहीं लोक नृत्य करमा के मांदर की थाप लोगों को झूमने पर विवश कर देगी।

  • Related Posts

    कोरबा : नान में गड़बड़ी, डीएमओ समेत तीन निलंबित,26 मिलर ब्लैकलिस्टेड

    रायपुर। कोरबा जिले में अमानक चावल खरीदी का मामला सोमवार को विधानसभा में गूंजा। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने स्वीकार किया कि अमानक चावल की खरीदी हुई है और पूरे…

    92.50 अंक के साथ प्रियंजली कंवर ने रचा इतिहास, नवोदय में चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा/पाली। क्षेत्र की होनहार छात्रा प्रियंजली कंवर ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test 2026 (JNVST 2026)…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में दिव्य शोभायात्रा की भव्य तैयारी,जगमगा उठा शहर

    कोरबा में दिव्य शोभायात्रा की भव्य तैयारी,जगमगा उठा शहर

    कोरबा : नान में गड़बड़ी, डीएमओ समेत तीन निलंबित,26 मिलर ब्लैकलिस्टेड

    कोरबा : नान में गड़बड़ी, डीएमओ समेत तीन निलंबित,26 मिलर ब्लैकलिस्टेड

    92.50 अंक के साथ प्रियंजली कंवर ने रचा इतिहास, नवोदय में चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर

    92.50 अंक के साथ प्रियंजली कंवर ने रचा इतिहास, नवोदय में चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर

    जनपद पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का सदस्यों ने किया बहिष्कार, विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत सदस्यों की तरह डीएमएफ से कोटा की मांग

    जनपद पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का सदस्यों ने किया बहिष्कार, विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत सदस्यों की तरह डीएमएफ से कोटा की मांग

    19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, माँ सर्वमंगला मंदिर में जगमगाएंगे ज्योति कलश और गूंजेंगे भक्ति के सुर

    19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, माँ सर्वमंगला मंदिर में जगमगाएंगे ज्योति कलश और गूंजेंगे भक्ति के सुर

    निखिल राठौर को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी

    निखिल राठौर को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी
    error: Content is protected !!