92.50 अंक के साथ प्रियंजली कंवर ने रचा इतिहास, नवोदय में चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर

पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट

कोरबा/पाली। क्षेत्र की होनहार छात्रा प्रियंजली कंवर ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test 2026 (JNVST 2026) में 92.50 अंक हासिल किए हैं। उनकी इस बड़ी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।प्रियंजली कंवर ने न केवल उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए, बल्कि ऑल इंडिया स्तर पर 12वीं रैंक हासिल कर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए अपना स्थान भी सुनिश्चित किया है। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।प्रियंजली, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माया रूपेश कंवर (सभापति, सुप्री) एवं श्री रूपेश कंवर की पुत्री हैं। परिवार ने उनकी इस सफलता पर गर्व जताते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताया है।इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने प्रियंजली को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

  • Related Posts

    जनपद पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का सदस्यों ने किया बहिष्कार, विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत सदस्यों की तरह डीएमएफ से कोटा की मांग

    कोरबा। जनता द्वारा चुनकर आए जनपद पंचायत सदस्यों की उपेक्षा हो रही है। विकास कार्यों के लिए डीएफ से कोई फंड उन्हें जारी नहीं किया जा रहा है। यहां तक…

    निखिल राठौर को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी

    कोरबा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) कोरबा में संगठन को डिजिटल स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए युवा कार्यकर्ता निखिल राठौर को जिला…

    Comments are closed.

    You Missed

    92.50 अंक के साथ प्रियंजली कंवर ने रचा इतिहास, नवोदय में चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर

    92.50 अंक के साथ प्रियंजली कंवर ने रचा इतिहास, नवोदय में चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर

    जनपद पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का सदस्यों ने किया बहिष्कार, विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत सदस्यों की तरह डीएमएफ से कोटा की मांग

    जनपद पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का सदस्यों ने किया बहिष्कार, विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत सदस्यों की तरह डीएमएफ से कोटा की मांग

    19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, माँ सर्वमंगला मंदिर में जगमगाएंगे ज्योति कलश और गूंजेंगे भक्ति के सुर

    19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, माँ सर्वमंगला मंदिर में जगमगाएंगे ज्योति कलश और गूंजेंगे भक्ति के सुर

    निखिल राठौर को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी

    निखिल राठौर को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी

    सर्वमंगला पुल पर युवक ने लगाई फांसी, पहचान का प्रयास जारी

    सर्वमंगला पुल पर युवक ने लगाई फांसी, पहचान का प्रयास जारी

    कोरबा।दर्री 17/03/2026

    कोरबा।दर्री 17/03/2026
    error: Content is protected !!