जनपद पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का सदस्यों ने किया बहिष्कार, विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत सदस्यों की तरह डीएमएफ से कोटा की मांग

कोरबा। जनता द्वारा चुनकर आए जनपद पंचायत सदस्यों की उपेक्षा हो रही है। विकास कार्यों के लिए डीएफ से कोई फंड उन्हें जारी नहीं किया जा रहा है। यहां तक कि ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की कार्य योजना में उनसे कोई सलाह नहीं ली जा रही है। जिसे लेकर सोमवार को आयोजित जनपद पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का सदस्यों ने एकजुट होकर बहिष्कार कर दिया। जनपद पंचायत कोरबा में सोमवार को सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक का सदस्यों ने बहिष्कार कर दिया। सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा उनकी उपेक्षा की जा रही है। जिला पंचायत सदस्यों को विकास कार्यों के लिए डीएमएफ से फंड जारी किया जाता है, जबकि उनके लिए ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। यहां तक कि ग्राम पंचायत की कार्य योजना में भी उनसे किसी तरह की सलाह नहीं ली जा रही है। इस संबंध में सदस्यों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम पंचायतों के विकास के लिए जनपद सदस्यों को भी जिला खजिन न्यास मद से राशि आवंटित की जाए। निर्वाचित जनपद सदस्य को अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न मांग व समस्याओं से अवगत ग्रामीणों द्वारा कराया जाता है। किन्तु सदस्यों के पास फण्ड की कमी के कारण किसी भी मांग व समस्या का निराकरण नही कर पाते है। जिसके कारण उन्हें बहुत ही असहज महसूस होता है। निर्वाचित होने के बाद भी जनभावनाओं को पूर्ण नहीं करा पाने पर क्षेत्रवासियों के मध्य अपमान का भी सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि जिला खनिज न्यास मद से जनपद सदस्यों की अनुशंसा के आधार पर स्वीकृति प्रदान किया जाए। सदस्यों ने कहा कि विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन तक में उन्हें आमंत्रित नहीं किया जाता। इस तरह उनकी उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा है कि जब तक मांगों व समस्याओं का निराकरण नहीं होता है तब तक सामान्य सभा का बहिष्कार करते रहेंगे।

  • Related Posts

    92.50 अंक के साथ प्रियंजली कंवर ने रचा इतिहास, नवोदय में चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा/पाली। क्षेत्र की होनहार छात्रा प्रियंजली कंवर ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test 2026 (JNVST 2026)…

    निखिल राठौर को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी

    कोरबा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) कोरबा में संगठन को डिजिटल स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए युवा कार्यकर्ता निखिल राठौर को जिला…

    Comments are closed.

    You Missed

    92.50 अंक के साथ प्रियंजली कंवर ने रचा इतिहास, नवोदय में चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर

    92.50 अंक के साथ प्रियंजली कंवर ने रचा इतिहास, नवोदय में चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर

    जनपद पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का सदस्यों ने किया बहिष्कार, विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत सदस्यों की तरह डीएमएफ से कोटा की मांग

    जनपद पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का सदस्यों ने किया बहिष्कार, विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत सदस्यों की तरह डीएमएफ से कोटा की मांग

    19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, माँ सर्वमंगला मंदिर में जगमगाएंगे ज्योति कलश और गूंजेंगे भक्ति के सुर

    19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, माँ सर्वमंगला मंदिर में जगमगाएंगे ज्योति कलश और गूंजेंगे भक्ति के सुर

    निखिल राठौर को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी

    निखिल राठौर को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी

    सर्वमंगला पुल पर युवक ने लगाई फांसी, पहचान का प्रयास जारी

    सर्वमंगला पुल पर युवक ने लगाई फांसी, पहचान का प्रयास जारी

    कोरबा।दर्री 17/03/2026

    कोरबा।दर्री 17/03/2026
    error: Content is protected !!