करतला जनपद पंचायत को मिला नया सीईओ ।
क्या विकास कार्यो में आ सकेगी तेज़ी ?

करतला । करतला जनपद पंचायत के नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी राधेश्याम मिर्झा होंगे उन्होंने आज शाम अपने मुख्यालय पहुंचकर जॉइन कर लिया है। जिला कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के अनुमोदन पर परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना अधिकारी ने यह आदेश जारी किया है। वही पूर्व करतला जनपद सीईओ सी एल घृतलहरे को सहायक परियोजना अधिकारी कोरबा नियुक्त कर दिया गया है। अचानक हुए स्थानांतरण की भनक क्षेत्र में किसी को नही थी जिसे लेकर चर्चाएं तेज़ हो गयी है। आज जारी हुए आदेश में राधेश्याम मिर्झा क्षेत्र संयोजक, कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में नियुक्त कर दिया है। आदेश में यह बात भी स्पष्ट किया गया है कि नए सीईओ को प्रशासनिक प्रभार, आहरण एवं संवितरण का अधिकार नही होगा ये सभी अधिकारी आशीष देवांगन डिप्टी कलेक्टर के पास सुरक्षित रखा गया है।







Comments are closed.