कोरबा नगर निगम की नई पहल “मेयर की पाती”, 24 घंटे में होगा पानी, बिजली और सफाई की समस्याओं का समाधान

कोरबा नगर निगम ने आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए “मेयर की पाती” योजना शुरू की है। इसके तहत पानी, बिजली और साफ-सफाई से जुड़ी शिकायतों का समाधान 24 घंटे के भीतर किया जाएगा। इसके लिए निगम मुख्यालय साकेत में तीन रंगों के लेटर बॉक्स लगाए गए हैं, जिनमें नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं।

नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत परिसर में महापौर संजूदेवी राजपूत और आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने “मेयर की पाती” पहल का शुभारंभ किया। इस नई व्यवस्था के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र में पानी, बिजली और साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान अब 24 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

नगर निगम द्वारा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई है। यदि किसी कारणवश निर्धारित समय में समस्या का समाधान नहीं हो पाता है, तो संबंधित प्रभारी अधिकारी को उसका ठोस कारण भी बताना होगा।

इस योजना के तहत निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत के प्रवेश द्वार पर तीन अलग-अलग रंगों के लेटर बॉक्स लगाए गए हैं। नीले रंग के बॉक्स में पेयजल से संबंधित शिकायतें, पीले रंग के बॉक्स में स्ट्रीट लाइट और बिजली से जुड़ी समस्याएं तथा हरे रंग के बॉक्स में साफ-सफाई से संबंधित शिकायतें डाली जा सकेंगी।

इन शिकायत पत्रों को निकालकर कंप्यूटर में दर्ज किया जाएगा और संबंधित प्रभारी अधिकारी को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा जाएगा। इसके बाद अधिकारी 24 घंटे के भीतर समस्या का समाधान सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व सभापति रामनारायण सोनी, एमआईसी सदस्य अजय गोंड, पार्षद पंकज देवांगन, अशोक चावलानी, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त पवन वर्मा, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    कोरबा, 14 मार्च। ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका निगम कोरबा द्वारा जल उपचार संयंत्र में आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इस कारण शहर में…

    Read more

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

     शहर के टीपी नगर चौकी रेलवे क्रासिंग लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। आज प्रात: यहां कोयला भरी मालगाड़ी के रेलवे क्रासिंग पर घंटों खड़ी रहने से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    कोरबा नगर निगम की नई पहल “मेयर की पाती”, 24 घंटे में होगा पानी, बिजली और सफाई की समस्याओं का समाधान

    कोरबा नगर निगम की नई पहल “मेयर की पाती”, 24 घंटे में होगा पानी, बिजली और सफाई की समस्याओं का समाधान

    कोरबा में पराली जलाने से कई एकड़ में फैली आग:प्रतिबंध के बावजूद जले पेड़-पौधे और घास, बढ़ा प्रदूषण और चारे की समस्या

    कोरबा में पराली जलाने से कई एकड़ में फैली आग:प्रतिबंध के बावजूद जले पेड़-पौधे और घास, बढ़ा प्रदूषण और चारे की समस्या

    जल संसाधन में प्रमोशन:सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी बने कार्यपालन अभियंता

    जल संसाधन में प्रमोशन:सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी बने कार्यपालन अभियंता

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।
    error: Content is protected !!