
कोरबा 13 मार्च। कोरबा जिले के ग्राम नेवसा में भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन भुवन लाल यादव के द्वारा कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कथा का श्रवण किया।
कार्यक्रम के दौरान चुलेश्वर राठौर, समाजसेवी केदारनाथ अग्रवाल और अजय राठौर सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कथा के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान की कथा सुनकर धर्म लाभ प्राप्त किया।






Comments are closed.