बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला फिर सामने आया है। थाना कुसमी क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी में करीब साढ़े तीन एकड़ में लगे अफीम के पौधों को प्रशासन ने दिनभर की कार्रवाई में नष्ट कर दिया। इसके तुरंत बाद देर रात को कोरंधा ग्राम पंचायत के ग्राम चंदाडांडी में भी लगभग नौ एकड़ क्षेत्र में अफीम की खेती होने की सूचना मिलने पर बड़ा सर्च अभियान चलाया गया।

तलाशी अभियान के दौरान बड़ी संख्या में अफीम के पौधे मिलने की जानकारी सामने आई है। मौके पर नरेंद्र कुमार दुग्गा (संभाग कमिश्नर, सरगुजा) भी पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि जिस इलाके में अफीम के पौधे मिले हैं, वह क्षेत्र पहले माओवादी गतिविधियों से प्रभावित रहा है।जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती और उत्पादन पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर राजेंद्र कटारा और पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने पूरे जिले में सघन जांच के निर्देश दिए हैं। वन और राजस्व क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, वहीं सीमावर्ती इलाकों को संवेदनशील क्षेत्र मानते हुए वहां प्राथमिकता से जांच की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी स्थान पर अवैध मादक पदार्थों की खेती या भंडारण की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इसके अलावा जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों को एनसीओआरडी की जिला स्तरीय समिति का सदस्य बनाया गया है। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संभावित स्थानों की पहचान कर राजस्व, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम के साथ निरीक्षण करेंगे। जांच के दौरान गांजा, अफीम, भांग या अन्य किसी भी प्रकार के अवैध मादक पदार्थों की खेती या परिवहन पाए जाने पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    रायपुर 9 मार्च 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत एवं महान समाजसेविका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण…

    Read more

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    बालकोनगर, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टाउनहॉल का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मिलना कुर्रे, उप महानिरीक्षक…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट
    error: Content is protected !!