
रायगढ । चक्रधरनगर पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने मंगलवार की दोपहर कमला नेहरू गार्डन के पास से एक शातिर सायकल चोर को पकड़ा। आरोपी से चोरी की नई, पुरानी 38 सायकलों को जब्त किया गया है। जिसकी कीमत करीब 2,10,000 के हैं। आरोपी चोर को पूर्व में भी सायकल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस के अनुसार मंगलवार की सुबह चक्रधनगर पेट्रोलिंग पार्टी के प्रधान आरक्षक लोमेश सिंह राजपूत द्वारा टाउन पेट्रोलिंग दौरान दोपहर करीब 12.10 बजे नकुल साहू निवासी औरदा थाना पुसौर को कमला नेहरू गार्डन के पास संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखे। पूर्व में क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा नकुल साहू को साइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था इसलिए पेट्रोलिंग पार्टी उसे संदिग्धावस्था में देखकर पूछताछ के लिये थाना लाई।
कड़ी पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पुन: चक्रधरनगर, कोतरारोड, चौकी जूटमिल, खरसिया, सारंगढ़, घरघोड़ा तथा डबरा क्षेत्र में साइकिलें चोरी की है और उन्हें अपने घर औरदा में छुपा कर रखा है तथा वर्तमान में संत विनोबा नगर जूटमिल में रहता है। टीआई अभिनव कांत सिंह द्वारा पुलिस पार्टी आरोपी के मूल गृह ग्राम औरदा भेजे। जहां आरोपी के घर से 38 साइकिलें जिसमें नई पुरानी रेंजर लेडीस साइकिल है। जिनकी वर्तमान कीमत करीब दो लाख दस हजार रुपए की हैं बरामद कर थाना लाया गया है।
जब्त साइकिलों के संबंध में नकुल साव के पास कोई कागजात नहीं है, सभी साइकिलें चोरी की शंका पर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा धारा 41-(1+4) /379 की कार्रवाई आरोपी के विरुद्ध कर आरोपी नकुल साहू (50) औरदा थाना पुसौर हाल मुकाम संत विनोबा नगर चौकी जूटमिल जिला रायगढ़ को रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी में निरीक्षक अभिवनकांत सिंह के साथ उप निरीक्षक बीपी मिश्रा, प्रधान आरक्षक लोमश सिंह राजपूत, आरक्षक जितेंद्र दुबे, सुशील यादव, दिनेश गोंड़, अखिलेश कुशवाहा, जगमोहन, चंद्रकुमार बंजारे की सराहनीय भूमिका रही है।







Comments are closed.