सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार

घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार

कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल क्षेत्र की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना ने जीवन में नए अवसर और आर्थिक सहारा प्रदान किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की कमी और सीमित संसाधनों के कारण जीवन यापन कठिन था, लेकिन इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनने का अवसर मिला है।

बोड़ानाला गांव की रहने वाली हितग्राही सुखमत मंझवार योजना से मिले लाभ के सम्बंध में बताती हैं कि पहले उनके परिवार की आमदनी अस्थिर थी और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल था। गांव की खेती जमीन डुबान में चली जाने के कारण खेती से जीवनयापन करने में कठिनाई होती थी हो। उनके पति मजदूरी करके रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करते एवं परिवार की खर्चो को पुरा करते थे। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली मासिक वित्तीय सहायता ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया। अब सुखमत अपने परिवार के खर्चों को आसानी से पूरा कर सकती हैं और आर्थिक रूप से अपने परिवार को मजबूत बना रही हैं।

इसी प्रकार  राजकुमारी मंझवार ने भी इस योजना से लाभ उठाया है। राजकुमारी बताती हैं कि अब उन्हें परिवार की दैनिक जरूरतों और घरेलू खर्चों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली 1,000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता ने उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाया है। अब वह अपने परिवार के साथ-साथ अपने भविष्य के लिए भी सुनिश्चित महसूस करती हैं।

महतारी वंदन योजना न केवल वनांचल क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक सहारा प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने परिवार की खुशहाली सुनिश्चित करने में भी मदद कर रही है।

  • Related Posts

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पोड़ी उपरोड़ा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से…

    Read more

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…
    error: Content is protected !!