भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

बिलासपुर में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। पहले से निलंबित चल रहे सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी एक बार फिर जांच के घेरे में आ गए हैं। इस बार मामला आय से अधिक संपत्ति का बताया जा रहा है, जिसे लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति ने कलेक्टर बिलासपुर के नाम पत्र लिखकर विकास तिवारी के खिलाफ जांच की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विकास तिवारी के पास उनकी आय से कहीं अधिक संपत्ति है। इस शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है।


बताया जा रहा है कि विकास तिवारी पहले भी विवादों में रह चुके हैं। शिक्षकों की पदोन्नति से जुड़े मामले में उन्हें पहले निलंबित किया जा चुका है। इसके अलावा शासन के आदेशों का पालन नहीं करने के मामले में भी वे फिलहाल निलंबित चल रहे हैं।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विकास तिवारी के पास कई जगहों पर करोड़ों की अचल संपत्ति है। इनमें नेहरू नगर क्षेत्र में दो मंजिला मकान, मकान से लगी छह दुकानें, नेहरू नगर में दो अन्य मकान, मुंगेली नाका के पास दुकान, सरगांव में करीब सात एकड़ खेती योग्य जमीन, सकरी और चौबे कॉलोनी में प्लॉट समेत कई संपत्तियों का जिक्र किया गया है।
इसके अलावा कोविड काल के दौरान 62 लोगों की अनुकंपा नियुक्ति का मामला भी सामने आया था, जिसमें 11 नियुक्तियां फर्जी पाए जाने पर उन्हें सेवा से बर्खास्त किया गया था। हालांकि शिकायत में आरोप है कि इस मामले में विकास तिवारी पर सख्त विभागीय कार्रवाई नहीं की गई।
अब तीन सदस्यीय टीम इस पूरे मामले की जांच करेगी। ऐसे में सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि जांच में क्या सच सामने आता है और आगे प्रशासन क्या कार्रवाई करता है। वहीं भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति ने मांग की है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो विकास तिवारी को सेवा से बर्खास्त किया जाए।

  • Related Posts

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    बलरामपुर/कुसमी: छत्तीसगढ़ में अवैध नशे की खेती की जड़ें गहरी होती जा रही हैं। दुर्ग जिले में हालिया कार्रवाई के बाद अब बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में अफीम…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल
    error: Content is protected !!