
कोरबा, 09 मार्च। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से संगठन विस्तार का क्रम निरंतर जारी है। इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा के अनुमोदन तथा भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गई। इस घोषणा में युवा और सक्रिय कार्यकर्ता विशाल सचदेव को भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है।
विशाल सचदेव के जिला मंत्री बनाए जाने की खबर सामने आते ही पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों तथा उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अनेक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा युवा वर्ग को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य और अधिक तेज़ी से आगे बढ़ेगा।
पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का कहना है कि विशाल सचदेव का जमीनी स्तर पर अच्छा जुड़ाव है और सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। ऐसे में उनके अनुभव और मेहनत का लाभ निश्चित रूप से संगठन को मिलेगा और आने वाले समय में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा और अधिक मजबूत होकर सामने आएगा।
इस अवसर पर नव नियुक्त जिला मंत्री विशाल सचदेव ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं की आवाज़ को आगे लाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
विशाल सचदेव की नियुक्ति से युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और सभी ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।









Comments are closed.