कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

(कोरबा)कटघोरा स्थित अधिवक्ता संघ के बार रूम में पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विधायक तुलेश्वर सिंह का आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने अधिवक्ता साथियों से आत्मीय मुलाकात की और क्षेत्र की न्यायिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। मुलाकात के दौरान अधिवक्ताओं ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विधायक का ध्यान आकर्षित किया।

इसके बाद विधायक तुलेश्वर सिंह अधिवक्ता संघ कटघोरा द्वारा “कटघोरा को जिला बनाओ” की मांग को लेकर चल रहे क्रमिक धरना-प्रदर्शन स्थल पर भी पहुंचे। वहां उन्होंने आंदोलनरत अधिवक्ताओं और क्षेत्रवासियों से चर्चा करते हुए इस मांग को अपना खुला समर्थन प्रदान किया।

विधायक ने कहा कि कटघोरा को जिला बनाए जाने की मांग लंबे समय से क्षेत्र की जनता की भावना से जुड़ी हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस जनभावना को शासन और प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे और इस मुद्दे पर हमेशा क्षेत्र की जनता के साथ खड़े रहेंगे।

धरना स्थल पर उपस्थित अधिवक्ता साथियों ने भी एकजुट होकर कटघोरा को जिला बनाए जाने की मांग को मजबूती से उठाया। उन्होंने कहा कि कटघोरा क्षेत्र भौगोलिक और प्रशासनिक दृष्टि से जिला बनने की पूरी पात्रता रखता है, जिससे क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक सुविधाएं और विकास कार्यों में तेजी मिल सकेगी।

कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता संघ के सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कटघोरा को जिला बनाए जाने की मांग को जल्द पूरा करने की अपेक्षा व्यक्त की।

  • Related Posts

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा कोरबा।आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात
    error: Content is protected !!