कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने चाकू और ऑपरेशन में उपयोग होने वाले सर्जिकल ब्लेड से वार कर वारदात को अंजाम दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

घटना में परवीन कुमार बरेठ और मुकेश कुमार यादव को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं धन सिंह और मोहन ठाकुर को भी हमले में चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमला अचानक किया गया, जिससे पीड़ितों को संभलने का मौका नहीं मिला।

स्थानीय लोगों के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वाले युवक मोती सागरपारा निवासी लक्की श्रीवास, नानू सागर, लव शुक्ला, गिरिराज शर्मा और राकेश हैं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि ये सभी आदतन अपराधी और नशे के आदी बताए जाते हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि सीतामढ़ी इलाके में लंबे समय से नशे का अवैध कारोबार खुलेआम चल रहा है। नशे की वजह से आए दिन चाकूबाजी और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। लोगों का आरोप है कि इस पर कोतवाली पुलिस का कोई प्रभावी अंकुश नहीं है, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।

घटना के बाद बड़ी संख्या में बस्तीवासी सिटी कोतवाली पहुंच गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। होली जैसे पर्व पर हुई इस हिंसक घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!