स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा

नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में हर्बल गुलाल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समूह की महिलाओं के लिए कलेक्टोरेट एवं जिला पंचायत परिसर में स्टॉल लगाया गया। इस पहल से स्व सहायता समूह की महिलाओ को सशक्त करते हुए “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा दिया जा रहा है। महिलाओं द्वारा लगाए स्टॉल से अधिकारी कर्मचारियों ने अपने परिवार के लिए गुलाल खरीदा और समूह को शुभकामनाएं दी।
जांजगीर-चांपा जिले के तहसील बलौदा अंतर्गत ग्राम चारपारा की प्रगति स्व सहायता समूह एवं ग्राम नवापारा ख के नैना स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अपने हुनर और आत्मनिर्भरता का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया। समूह की महिलाओं ने कलेक्टोरेट एवं जिला पंचायत परिसर में अपने द्वारा तैयार किए गए हर्बल गुलाल का स्टॉल लगाकर आकर्षण का केंद्र बनाया। होली पर्व को ध्यान में रखते हुए महिलाओं ने प्राकृतिक सामग्री चुकंदर, पालक, गेंदा, पलास के फूल से तैयार हर्बल गुलाल का निर्माण किया है, जो त्वचा के लिए सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल है। इस पहल का उद्देश्य रासायनिक रंगों के दुष्प्रभाव से बचाव के साथ-साथ स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना है। स्टॉल में विभिन्न प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल की बिक्री की गई, जिसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित आम नागरिकों ने भी सराहा। लोगों ने हर्बल गुलाल की गुणवत्ता की प्रशंसा करते हुए खरीदारी कर स्व सहायता समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही जनपद पंचायतों, हाट बाजारों में स्टॉल लगाकर गुलाल विक्रय कर रही हैं।
स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि वे शासन की योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से प्रेरित होकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कार्य कर रही हैं। इस प्रकार के आयोजनों से उन्हें बाजार उपलब्ध होता है और उनकी आय में भी वृद्धि होती है। जिला प्रशासन ने भी महिलाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्व सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने के लिए आगे भी ऐसे अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की खाली हो रही सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होते ही कांग्रेस के भीतर लॉबिंग तेज हो गई है। पूर्व मंत्री और कद्दावर आदिवासी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!