जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

कोरबा 02 मार्च। जिले के केंदई रेंज अंतर्गत सखोदा परिसर के जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि दे दी है। घटना का महत्वपूर्ण पहलू यह रहा कि चरवाहे के साथ गए बकरी तो वापस लौट गए लेकिन चरवाहा नहीं आया तो परिजनों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने जंगल में सर्च किया और रात्रि डेढ़ बजे के लगभग मृतक के शव को बरामद करने में सफलता पाई।

जानकारी के अनुसार जंगली जानवर के हमले की यह घटना कटघोरा वनमंडल अंतर्गत केंदई रेंज के सखोदा परिसर के कक्ष क्रमांक पी-331 में घटित हुई। बताया जाता है कि सलाईगोट निवासी संतोष कुमार गोंड़ 1 मार्च को 11 बजे बकरी चराने जंगल की ओर गया था। दोपहर दो बजे उसके साथ गए बकरी तो वापस लौट गए लेकिन संतोष कुमार के नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और इसकी जानकारी ग्रामीणों के साथ-साथ वन विभाग को दी जिस पर रेंजर अभिषेक दुबे के निर्देश पर वनकर्मी ग्रामीणों के साथ उसे खोजने जंगल गए जहां रात्रि डेढ़ बजे के लगभग उसका शव बरामद हुआ। शव के पास जंगली जानवर के पैरों के निशान थे, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चरवाहे का सामना भालू से हो गया और उसने जानलेवा हमला कर दिया जिससे इस घटना में उसकी मौत हो गई। पंचनामे की कार्यवाही व पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। वहीं वन विभाग की ओर से जंगली जानवर के हमले में जनक्षति पर दी जाने वाली तत्कालिक सहायता राशि 25 हजार रुपए दे दी गई है।

  • Related Posts

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर…

    Read more

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प बिलासपुर रेल्वे परिक्षेत्र बांग्लायार्ड वार्ड नं 69 बारा खोली चौक पर श्री…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!