

जनसेवक एवं विकास के प्रति समर्पित पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं उनकी पत्नी पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल को जन्मदिवस के अवसर पर बधाईयों का तांता लगा रहा। समर्थकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। पोस्टर एवं बधाई संदेशों में दोनों नेताओं की जनहित के प्रति प्रतिबद्धता और विकास कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका को रेखांकित किया गया। संदेशों में उल्लेख किया गया कि दोनों का जनसेवा के प्रति समर्पण एवं नगरहित में निरंतर प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है। समर्थकों ने विश्वास जताया कि उनका मार्गदर्शन आगे भी क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। श्री अग्रवाल ने अपने जन्मदिन पर आज सुबह हसदेव नदी के तट पर स्थित मां सर्वमंगला मंदिर में जाकर अपना मत्था टेका तथा उनसे सुख, समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। तत्पश्चात् सुभाष ब्लॉक स्थित मां काली मंदिर गए, वहां पूजा अर्चना पश्चात् स्वर्ण सिटी स्थित अपने आवास में लोगों से मुलाकात के लिए उपलब्ध रहे, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें बधाईयां दी। बधाई देने वालों का तांता उनके निवास पर लगा रहा।









Comments are closed.