गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

 सर्वसुविधायुक्त, आदर्श विद्यालय बनाने पर जोर, छात्र-छात्राओं से हुए रूबरू*

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने शुक्रवार को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बाकी मोगरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जर्जर शाला भवन को डिस्मेंटल कर गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना का निर्माण करने तथा विद्यालय को पीएम श्री योजना के मानकों के अनुरूप एक आदर्श एवं सर्वसुविधायुक्त विद्यालय के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

सीईओ श्री नाग ने विद्यालय के सभी कक्षों एवं परिसर का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने रिनोवेशन कार्य के तहत सुव्यवस्थित एवं आधुनिक अध्ययन कक्षों के निर्माण, बालक एवं बालिकाओं के लिए पृथक-पृथक शौचालय, कंप्यूटर कक्ष, सुविधायुक्त लाइब्रेरी, प्रार्थना शेड, किचन शेड, सायकल स्टैंड तथा हैंडवॉश प्लेटफार्म के निर्माण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही जहां-जहां विद्यालय परिसर की बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त है, वहां विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाउंड्रीवाल निर्माण कराने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान सीईओ श्री नाग छात्र-छात्राओं से रूबरू हुए और उनसे पढ़ाई एवं विद्यालयीन सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर नियमित अध्ययन करने तथा आगामी परीक्षाओं की तैयारी पूरी लगन से करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विद्यालय में फुटबॉल एवं बास्केटबॉल के लिए खेल सामग्री तथा खेल मैदान विकसित कराने की मांग रखी, जिस पर सीईओ ने खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान ई-आरईएस अशोक जोगी, एसडीओ अनूप भार्गव, बीआरसी कटघोरा प्रहलाद साहू, सब इंजीनियर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

     जनसेवक एवं विकास के प्रति समर्पित पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं उनकी पत्नी पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल को जन्मदिवस के अवसर पर बधाईयों का तांता लगा रहा। समर्थकों,…

    Read more

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    कोरबा के सर्वमंगला फाटक के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक ट्रक चालक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया,…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत. मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

    तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत. मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी

    भक्ति और सत्संग हमें लायक बनाती है : पं. राजकुमार शर्मा

    भक्ति और सत्संग हमें लायक बनाती है : पं. राजकुमार शर्मा
    error: Content is protected !!