100 सीटर कन्या छात्रावास में भूत-प्रेत का साया, छात्राएं करती है असामान्य हरकतें

हॉस्टल अधीक्षिका ने जिला शिक्षा अधिकारी को घटना की जानकारी दी

कोरबा 27 फरवरी। जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत पोड़ी में संचालित 100 सीटर कन्या छात्रावास से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आई है। यहां अध्यनरत कुछ छात्राओं की हरकतें असामान्य होने लगती हैं। लगभग 10 से 12 छात्राएं इस तरह के घटनाक्रम से पिछले कुछ दिन से पीड़ित बताई जा रही हैं जिन्हें लेकर जब बात हॉस्टल से परिजन तक पहुंची तो उन्होंने भूत-प्रेत का साया पड़ने की बात कही।

नाम न उजागर करने की शर्त पर परिजन के साथ आए रिश्तेदार ने बताया कि उनके बच्चे भूत-प्रेत के साए में हैं। एक परिजन ने तो बैगा को ला कर हॉस्टल में इलाज भी करने का प्रयास किया। परिजनों का आरोप है कि हॉस्टल में आने पर माता-पिता को भी बच्चों से मिलने नहीं दिया जाता है और बच्चों की तबीयत खराब इस तरह से रहेगी तो उन पर क्या बीतेगी?

बहरहाल पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के एक ग्राम से कुछ लोग अपने बच्चों को लेने पहुंचे थे। उनके एक रिश्तेदार ने बताया कि विगत 3 वर्ष के दौरान 8 से 10 लड़कियां इस तरह से असामान्य हरकतें करते उसने देखी है और यहां भूत-प्रेत का साया है। एक मालवाहन भी साथ में लाया गया था जिसमें पीड़ित बच्ची को लेकर परिजन बैग के साथ गांव के लिए रवाना होंगे। समाचार लिखे जाने तक यह गतिविधि यहां जारी थी।

घटना के संबंध में जानकारी लेने के लिए पोड़ी बीईओ श्री दयाल से संपर्क किया गया लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। सूत्र बताते हैं कि हॉस्टल अधीक्षिका ने प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्यायको घटना की जानकारी दे दी है और वह संभवतः पोड़ी पहुंच रहे हैं, उनसे भी टेलीफोनि सम्पर्क नहीं हो सका है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भूत-प्रेत का साया होने की पुष्टि हम नहीं करते लेकिन परिजन ने ऐसी बात कही है। वैज्ञानिक युग में जब इंसान चांद तक पहुंच चुका है, तब ऐसी बातें अंधविश्वास के तौर पर देखी जाती हैं लेकिन ग्रामीण अंचलों में आज भी इसे सही माना जाता है।

  • Related Posts

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    एमिटी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल रायपुर राज्यपाल रमेन डेका एमिटी विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पं. दीनदयाल…

    Read more

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में सिटी कोतवाली के ठीक पीछे लक्ष्मण बन तालाब बस्ती में एक पक्की बड़ी बाउंड्री वाल का एक हिस्सा ढह जाने के कारण इसमें दबकर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

    कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम
    error: Content is protected !!