अवैध कोयला परिवहन और कच्ची शराब बिक्री के ऊपर लगाम लगाने हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर ने लिखा पत्र

चांपा। जाजांजगीर । जगीर यातायात विभाग द्वारा नागरिकों की सुरक्षा और परिवहन कार्य को ध्यान रखते हुए नगर में एंट्री और नो एंट्री का समय निर्धारित किया है। जिस नियत समय में नगर में निवासरत आम जन अपने दिनचर्या के सामान की खरीदारी या कर्तव्य निर्वहन के लिए निकलते हैं, उस समय परिवहन के लिए भारी वाहनों को नगर में प्रवेश वर्जित होती है, और जिस समय लोग अपने निवास में विश्राम के लिए अंदर होते हैं, तब परिवहन कार्य चलता है। जिले के प्रमुख नगरों में नो एंट्री के लिए निर्धारित समय में भी यातायात विभाग से मिलकर भारी वाहनों के प्रवेश पर और जिले के अंतर्गत अवैध शराब उत्पादन और बिक्री की शिकायत भी मिलते रही है, जिसके संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर ने मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत कराया गया है तथा गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा को शीघ्र पत्र लिखकर उक्ताशय से अवगत कराकर यथोचित पहल करने की बात कही है। ज्ञात हो कि पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी ने शराब बिक्री के संबंध में कहा था कि जहां भी अवैध शराब बिक्री होगी, मैं वहां के थाना प्रभारी को उसका जिम्मेदार मानूंगा। डॉ. चंद्राकर ने उक्त विषय पर शीघ्र कार्यवाही की मांग करते हुए कहा है कि जनता को सुरक्षित और खुशहाल रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उक्ताशय की जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता शिशिर द्विवेदी ने दी है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल
    error: Content is protected !!