कोरबा: कोयला लदे ट्रेलर और सीमेंट गाड़ी के बीच भीषण टक्कर, जिंदा जला चालक

 जिले के बांगो थाना अंतर्गत मोरगा चौकी के नेशनल हाइवे केंदई झरना के पास कोयला लोड ट्रेलर और सीमेंट गाड़ी में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। दोनों ही वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते टक्कर होने के बाद दोनों ही वाहनों में आग लग गई। वहीं, इस हादसे में कोयले से लदे ट्रेलर वाहन का चालक कूद कर अपनी जान बचाने में सफल हुआ। वही सीमेंट लोड वाहन का चालक केबिन में ही फंस गया। जहां जिंदा जलने से उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार की सुबह लगभग 8 बजे सामने आई। कोयला लोड वाहन कोरबा से आ रहा था। वहीं, सीमेंट से भरा वाहन अंबिकापुर की तरफ से आ रहा था। दोनों ही वाहनों की रफ्तार तेज थी और मोड़ होने के कारण आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

इस हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही बंद हो गई, लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए तत्काल इसकी सूचना दमकल वाहन को द।

बताया जा रहा है कि दमकल वाहन को इसकी सूचना देने के डेढ़ घंटे बीत जाने के बाद भी दमकल वाहन नहीं पहुंचा था। वाहन धू-धू कर जल रहे थे। आग की लपटे और धुआं दूर-दूर तक नजर आ रहा था। मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम ने बताया कि इस घटना में एक की मौत हुई है। आगे की जांच की कार्रवाई जारी है।

  • Related Posts

    पीडीएस की व्यवस्था से नाराज लोगों ने किया हंगामा , शहरी क्षेत्र की दुकानों के लिए आवंटन में कमी, 

    पीडीएस की व्यवस्था से नाराज लोगों ने किया हंगामा शहरी क्षेत्र की दुकानों के लिए आवंटन में कमी सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस से जुड़े लोगों ने कोरबा में हंगामा कर…

    Read more

    मनरेगा बचाओ अभियान: कोरबा में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार के फैसले को बताया मजदूर विरोधी

     मनरेगा बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को कोसाबाड़ी चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए। मंच से नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पीडीएस की व्यवस्था से नाराज लोगों ने किया हंगामा , शहरी क्षेत्र की दुकानों के लिए आवंटन में कमी, 

    पीडीएस की व्यवस्था से नाराज लोगों ने किया हंगामा , शहरी क्षेत्र की दुकानों के लिए आवंटन में कमी, 

    मनरेगा बचाओ अभियान: कोरबा में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार के फैसले को बताया मजदूर विरोधी

    मनरेगा बचाओ अभियान: कोरबा में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार के फैसले को बताया मजदूर विरोधी

    सभी अधिकारियों का मंगलवार एवं बुधवार को कार्यालय में उपस्थिति अनिवार्य: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा

    सभी अधिकारियों का मंगलवार एवं बुधवार को कार्यालय में उपस्थिति अनिवार्य: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा

    प्रेमिका से मिलने के दौरान अस्पताल-स्टाफ से मारपीट:मना करने पर हुआ था विवाद, प्रेमी और दोस्त पुलिस हिरासत में

    प्रेमिका से मिलने के दौरान अस्पताल-स्टाफ से मारपीट:मना करने पर हुआ था विवाद, प्रेमी और दोस्त पुलिस हिरासत में

    रायगढ़ पुलिस ने 4 ट्रकों में भरा 80 टन अवैध कबाड़ किया जब्त, 82 लाख की संपत्ति पर वैधानिक कार्रवाई

    रायगढ़ पुलिस ने 4 ट्रकों में भरा 80 टन अवैध कबाड़ किया जब्त, 82 लाख की संपत्ति पर वैधानिक कार्रवाई

    कोरबा: कोयला लदे ट्रेलर और सीमेंट गाड़ी के बीच भीषण टक्कर, जिंदा जला चालक

    कोरबा: कोयला लदे ट्रेलर और सीमेंट गाड़ी के बीच भीषण टक्कर, जिंदा जला चालक
    error: Content is protected !!