बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत हाई स्कूल भवरेली में जागरूकता सत्र आयोजित

जांजगीर-चांपा, 18 फरवरी / कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के क्रियान्वयन हेतु “शिक्षा ही सुरक्षा” के थीम पर हाई स्कूल भवरेली, बम्हनीडीह में जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को कैंसर रोग के प्रति जागरूक करना तथा वार्षिक परीक्षा के दौरान आत्मविश्वास एवं तनावमुक्त अध्ययन के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देष्य महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थय और पोषण में सुधार के साथ बालिकाओं में कैंसर रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है। कार्यक्रम में छात्राओं को कैंसर के शुरुआती लक्षण, स्वस्थ जीवनशैली, पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम, नशीले पदार्थों से बचाव, मासिक धर्म स्वच्छता एवं निवारक देखभाल की जानकारी दी। साथ ही आत्म-सम्मान, आत्म-सुरक्षा और 12वीं के बाद रुचि अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी संबंधी कैरियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया। इसके साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए लैंगिक हिंसा की रोकथाम और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में परियोजना बम्हनीडीह पर्यवेक्षक दुर्गश नंदिनी यादव, रामकुमारी पटेल, सुश्री अल्का चंद्रा, राजकुमार झलरिया,  लतेलराम करियारे, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थे।

  • Related Posts

    करतला के बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिली लाश, हत्या की आशंका

    करतला के बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिली लाश, हत्या की आशंका कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांधपाली के गठन के पास आज सुबह तड़के एक व्यक्ति…

    Read more

    कुसमुंडा मार्ग पर हुआ हादसा, तेज ट्रेलर की चपेट में आने से रिटायर्ड SECL कर्मी की हुई मौत

    कुसमुंडा मार्ग में पसरे अंधेरे ने आज फिर एक जान ले ली, मिली जानकारी के अनुसार कोरबा कुसमुंडा मार्ग अंतर्गत ग्राम खम्हारिया मोड से कुछ ही दूरी पर कोरबा की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत हाई स्कूल भवरेली में जागरूकता सत्र आयोजित

    बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत हाई स्कूल भवरेली में जागरूकता सत्र आयोजित

    करतला के बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिली लाश, हत्या की आशंका

    करतला के बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिली लाश, हत्या की आशंका

    कुसमुंडा मार्ग पर हुआ हादसा, तेज ट्रेलर की चपेट में आने से रिटायर्ड SECL कर्मी की हुई मौत

    कुसमुंडा मार्ग पर हुआ हादसा, तेज ट्रेलर की चपेट में आने से रिटायर्ड SECL कर्मी की हुई मौत

    रेडक्रॉस को जनआंदोलन बनाने की जरूरत, युवाओं को जोड़ने पर दें विशेष जोर : राज्यपाल रमेन डेका

    रेडक्रॉस को जनआंदोलन बनाने की जरूरत, युवाओं को जोड़ने पर दें विशेष जोर : राज्यपाल रमेन डेका

    तालाब में डूबने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गांव में शोक की लहर

    तालाब में डूबने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गांव में शोक की लहर

    नशे में धुत युवकों की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई

    नशे में धुत युवकों की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई
    error: Content is protected !!