कुसमुंडा मार्ग पर हुआ हादसा, तेज ट्रेलर की चपेट में आने से रिटायर्ड SECL कर्मी की हुई मौत

कुसमुंडा मार्ग में पसरे अंधेरे ने आज फिर एक जान ले ली, मिली जानकारी के अनुसार कोरबा कुसमुंडा मार्ग अंतर्गत ग्राम खम्हारिया मोड से कुछ ही दूरी पर कोरबा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक CG 12 BB 8170 ने अपनी साइड ने चल रहे स्प्लेंडर बाइक ( CG 12 AR 5587) सवार को चपेट में लिया, व्यक्ति की सिर में चोट की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इधर ट्रेलर चालक घटना के बाद ट्रेलर को छोड़कर मौके भागने लगा, जिसे स्थानीय राहगीरों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर खिदमत की। वहीं जीवित होने हैं कि आस में पीड़ित को नजदीक के विकास नगर विभागीय अस्पताल पहुंचाया गया,परंतु डॉक्टर ने जांच उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसे स्थानीय राहगीरों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर खिदमत की। वहीं जीवित होने हैं कि आस में पीड़ित को नजदीक के विकास नगर विभागीय अस्पताल पहुंचाया गया,परंतु डॉक्टर ने जांच उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान SECL कुसमुंडा से रिटायर्ड कर्मी अरुण कुमार के रूप में हुई,जो कि विकास नगर एम – 559 में रहते थे।

इधर घटना की सूचना पर कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पांडेय दल बल सहित मौके पर पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करते हुए,आरोपी चालक और दुर्घटनाकारित वाहन को थाने लाया गया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई है। इस दुखद हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं हादसे को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि कोरबा कुसमुंडा मार्गो पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने की वजह से शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है,जिस वजह आए दिन हादसे हो रहे हैं। बीते लगभग 5 वर्षों से यहां फोर लेन निर्माण की वजह से स्ट्रीट लाइट नहीं लगाया गया है। फोर लेन निर्माण की धीमी गति ने क्षेत्र के कई लोगों की जान ले ली है। प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

  • Related Posts

    बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत हाई स्कूल भवरेली में जागरूकता सत्र आयोजित

    जांजगीर-चांपा, 18 फरवरी / कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के क्रियान्वयन हेतु “शिक्षा ही सुरक्षा” के थीम पर…

    Read more

    करतला के बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिली लाश, हत्या की आशंका

    करतला के बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिली लाश, हत्या की आशंका कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांधपाली के गठन के पास आज सुबह तड़के एक व्यक्ति…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत हाई स्कूल भवरेली में जागरूकता सत्र आयोजित

    बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत हाई स्कूल भवरेली में जागरूकता सत्र आयोजित

    करतला के बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिली लाश, हत्या की आशंका

    करतला के बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिली लाश, हत्या की आशंका

    कुसमुंडा मार्ग पर हुआ हादसा, तेज ट्रेलर की चपेट में आने से रिटायर्ड SECL कर्मी की हुई मौत

    कुसमुंडा मार्ग पर हुआ हादसा, तेज ट्रेलर की चपेट में आने से रिटायर्ड SECL कर्मी की हुई मौत

    रेडक्रॉस को जनआंदोलन बनाने की जरूरत, युवाओं को जोड़ने पर दें विशेष जोर : राज्यपाल रमेन डेका

    रेडक्रॉस को जनआंदोलन बनाने की जरूरत, युवाओं को जोड़ने पर दें विशेष जोर : राज्यपाल रमेन डेका

    तालाब में डूबने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गांव में शोक की लहर

    तालाब में डूबने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गांव में शोक की लहर

    नशे में धुत युवकों की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई

    नशे में धुत युवकों की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई
    error: Content is protected !!