कोरबा : चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोरबा : चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

जिले के कापा नवापारा (चोटिया) के जंगल मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने तत्परता दिखाते हुए चलती कार से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार घटना शाम करीब 5 बजे की है। कार अंबिकापुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी। ग्राम कापा नवापारा के जंगल मार्ग से गुजरते समय कार के इंजन हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते वाहन में आग भड़क गई।

आग की लपटें तेज होते देख चालक ने सूझबूझ से तुरंत कार से छलांग लगा दी। हालांकि कूदने के दौरान उसके कपड़ों में भी आग लग गई, जिसे उसने किसी तरह बुझाकर खुद को सुरक्षित किया। चालक के कूदने के बाद लपटों में घिरी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और एक पेड़ से टकराकर रुक गई।

घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 को दी, लेकिन मदद पहुंचने में विलंब होने पर चालक ने राहगीरों से सहायता लेकर बाइक से लिफ्ट ली और सुरक्षित स्थान की ओर रवाना हो गया।

घटना में चालक बाल-बाल बच गया, वहीं कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों ने समय रहते सतर्कता बरतते हुए बड़ी अनहोनी टलने की बात कही है।

  • Related Posts

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा बैठक

    पीएम सूर्यघर योजना में शहरी व ग्रामीण हितग्राहियों को जोड़ते हुए सोलर पैनल स्थापना में लाएं तेजी- कलेक्टर कृषि चौपाल में किसानों को योजनाओं से लाभान्वित करने और मार्गदर्शन सुदृढ़…

    Read more

    राताखार भूमि पट्टा विवाद हाईकोर्ट की नोटिस के बाद भी बेदखली नोटिस जारी पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने जिला प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल जिम्मेदारों पर कार्रवाई कर विधिवत सीमांकन कराने सचिव को लिखा पत्र 

    कोरबा  नगर निगम क्षेत्र के राताखार वार्ड में जमीन विवाद ने तूल पकड़ लिया है। यह वही वार्ड है जहां महापौर संजू देवी राजपूत निवास करती हैं। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा : चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    कोरबा : चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा बैठक

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा बैठक

    राताखार भूमि पट्टा विवाद हाईकोर्ट की नोटिस के बाद भी बेदखली नोटिस जारी पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने जिला प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल जिम्मेदारों पर कार्रवाई कर विधिवत सीमांकन कराने सचिव को लिखा पत्र 

    राताखार भूमि पट्टा विवाद हाईकोर्ट की नोटिस के बाद भी बेदखली नोटिस जारी पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने जिला प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल जिम्मेदारों पर कार्रवाई कर विधिवत सीमांकन कराने सचिव को लिखा पत्र 

    राइस मिलर्स के आगे बेबस सिस्टम, धान का उठाव न होने से समितियां परेशान

    राइस मिलर्स के आगे बेबस सिस्टम, धान का उठाव न होने से समितियां परेशान

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    कोरबा में गोबर गैस टंकी में मिला 2 वर्षीय बच्चे का शव, जांच में जुटी पुलिस

    कोरबा में गोबर गैस टंकी में मिला 2 वर्षीय बच्चे का शव, जांच में जुटी पुलिस
    error: Content is protected !!