कोरबा में गोबर गैस टंकी में मिला 2 वर्षीय बच्चे का शव, जांच में जुटी पुलिस

जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां दो वर्षीय मासूम बच्चे का शव घर के पास बने गोबर गैस प्लांट की टंकी में मिला है। बच्चे के शव मिलने से क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बच्चे के माता-पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में तमिलनाडु में काम करने गए हुए हैं। उनका दो वर्षीय बेटा हर्ष गांव में अपने दादा-दादी के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि बच्चा गत दिवस दोपहर करीब 2 बजे से लापता था। परिजन और आसपास के लोग उसकी तलाश में जुटे हुए थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।

तलाश के दौरान आज अलसुबह घर के पास स्थित गोबर गैस प्लांट की टंकी में बच्चे का शव दिखाई दिया। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना पर दर्री पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है कि घटना दुर्घटना है या अन्य कोई कारण।

घटना की जानकारी बच्चे के माता-पिता को दे दी गई है, जो तमिलनाडु से कोरबा लौट रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

  • Related Posts

    कोरबा : चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    कोरबा : चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान जिले के कापा नवापारा (चोटिया) के जंगल मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार…

    Read more

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा बैठक

    पीएम सूर्यघर योजना में शहरी व ग्रामीण हितग्राहियों को जोड़ते हुए सोलर पैनल स्थापना में लाएं तेजी- कलेक्टर कृषि चौपाल में किसानों को योजनाओं से लाभान्वित करने और मार्गदर्शन सुदृढ़…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा : चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    कोरबा : चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा बैठक

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा बैठक

    राताखार भूमि पट्टा विवाद हाईकोर्ट की नोटिस के बाद भी बेदखली नोटिस जारी पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने जिला प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल जिम्मेदारों पर कार्रवाई कर विधिवत सीमांकन कराने सचिव को लिखा पत्र 

    राइस मिलर्स के आगे बेबस सिस्टम, धान का उठाव न होने से समितियां परेशान

    राइस मिलर्स के आगे बेबस सिस्टम, धान का उठाव न होने से समितियां परेशान

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    कोरबा में गोबर गैस टंकी में मिला 2 वर्षीय बच्चे का शव, जांच में जुटी पुलिस

    कोरबा में गोबर गैस टंकी में मिला 2 वर्षीय बच्चे का शव, जांच में जुटी पुलिस
    error: Content is protected !!