CG News : पति – पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम

 जिले के जांजगीर-चांपा के धरदेई से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक पति-पत्नी ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतकों की पहचान रमाबाई पटेल उम्र 47 वर्ष और उनके पति कृष्णा पटेल उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों अपने घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले, जिसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही दंपति के इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। बेटे की असमय मौत से पति-पत्नी गहरे सदमे में थे और बताया जा रहा है कि इसी मानसिक आघात के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है, परिजन और ग्रामीण स्तब्ध हैं। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

  • Related Posts

    कामरेड नवरंग लाल की 27 वीं पुण्यतिथि पर सीपीआई के साथियों ने किया याद

    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कोरबा के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा, पूर्व जिला सचिव एम एल रजक जी, पूर्व पार्षद नरेंद्र मिश्रा, वरिष्ठ साथी राममूर्ति दुबे, एन के दास, श्याम…

    Read more

    मेला परिसर में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले 02 आरोपी चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे) के द्वारा असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कामरेड नवरंग लाल की 27 वीं पुण्यतिथि पर सीपीआई के साथियों ने किया याद

    कामरेड नवरंग लाल की 27 वीं पुण्यतिथि पर सीपीआई के साथियों ने किया याद

    मेला परिसर में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले 02 आरोपी चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे

    मेला परिसर में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले 02 आरोपी चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे

    CG News : पति – पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम

    CG News : पति – पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम

    स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिक्रेट का 16 फरवरी को होगा रंगारंग आगाज

    स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिक्रेट का 16 फरवरी को होगा रंगारंग आगाज

    कोरबा: तैरना आता है बोलकर तेज बहाव नहर में कूदा 9 साल का बालक, मौत

    कोरबा: तैरना आता है बोलकर तेज बहाव नहर में कूदा 9 साल का बालक, मौत

    कोरबा में शख्स की हैवानियत.. पत्नी, मां और बहन पर चापड़ से किया जानलेवा हमला, सामने आया ये पुराना विवाद

    कोरबा में शख्स की हैवानियत.. पत्नी, मां और बहन पर चापड़ से किया जानलेवा हमला, सामने आया ये पुराना विवाद
    error: Content is protected !!