कोरबा: तैरना आता है बोलकर तेज बहाव नहर में कूदा 9 साल का बालक, मौत

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरदा मोहल्ला जंगलपारा में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया जहाँ। 9 वर्षीय बालक रोशन कंवर का तेज बहाव नहर में डूबने से मौत हो गई।इस घटना के बाद मौके पर हड़कप मच गया और इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई।जहाँ मौके पर पहुच घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की कार्यवाही शुरू की।

बताया जा रहा है कि 9 वर्षीय बालक रोशन कंवर कोथारी कचोरा का रहने वाला था। पिता विष्णु कंवर रोजी मजदूरी और खेती किसानी करता है। कुछ दिनों पहले उसका बड़ा लड़का रोशन कंवर तरदा आया हुआ था। रविवार की दोपहर अपनी मामी और नानी समेत अन्य लोगों के साथ नहाने आया हुआ था। नहाने के दौरान रोशन अचानक पानी के तेज बहाव नहर में कूद गया जहाँ मौजूद लोग देखते रहे और तेज बहाव में आगे बह गया।इस घटना का बाद मौके पर हड़कप मच गया लोग बचाव बचाव कहकर चीखपुकार मचाने लगे लेकिन आगे बह गया।

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद पुलिस शव की तलाश में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद लगभग घटना के 3 घंटे बाद जांजगीर जिले के पंतोरा के पास शव बरामद किया गया। जहां पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू की गई।उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया और आगे की कार्यवाही की जा रही है। वह इस घटना के बाद मासूम के माता-पिता और ग्रामीण मौके पर पहुंचे जहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

  • Related Posts

    स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिक्रेट का 16 फरवरी को होगा रंगारंग आगाज

    डॉ भीमराव अंबेडकर घंटाघर मैदान में छक्का चौकों की होगी बरसात रोज हजारों की संख्या में पहुंचेंगे दर्शक, कोरबा प्रेस क्लब ने पूरी की तैयारी 22वें वर्ष में प्रवेश करेगा…

    Read more

    कोरबा में शख्स की हैवानियत.. पत्नी, मां और बहन पर चापड़ से किया जानलेवा हमला, सामने आया ये पुराना विवाद

    कोरबा: शहर के वैष्णो देवी मंदिर के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी, मां और बहन पर धारदार हथियार से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिक्रेट का 16 फरवरी को होगा रंगारंग आगाज

    स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिक्रेट का 16 फरवरी को होगा रंगारंग आगाज

    कोरबा: तैरना आता है बोलकर तेज बहाव नहर में कूदा 9 साल का बालक, मौत

    कोरबा: तैरना आता है बोलकर तेज बहाव नहर में कूदा 9 साल का बालक, मौत

    कोरबा में शख्स की हैवानियत.. पत्नी, मां और बहन पर चापड़ से किया जानलेवा हमला, सामने आया ये पुराना विवाद

    कोरबा में शख्स की हैवानियत.. पत्नी, मां और बहन पर चापड़ से किया जानलेवा हमला, सामने आया ये पुराना विवाद

    कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कल

    कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कल

    मरीन ड्राइव के आसपास की गलियों में पुलिस का छापा

    मरीन ड्राइव के आसपास की गलियों में पुलिस का छापा

    कोरबा: गंदगी फैलाने पर खूनी संघर्ष, 2 महिलाएं घायल; नाली में कचरा फेंकने को लेकर हुआ था विवाद

    कोरबा: गंदगी फैलाने पर खूनी संघर्ष, 2 महिलाएं घायल; नाली में कचरा फेंकने को लेकर हुआ था विवाद
    error: Content is protected !!