कोरबा: गंदगी फैलाने पर खूनी संघर्ष, 2 महिलाएं घायल; नाली में कचरा फेंकने को लेकर हुआ था विवाद

 कोरबा में नाली में कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद में दो महिलाएं घायल हो गईं। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पानी टंकी नर्सरी नगर में हुई, जहां कुछ लोगों ने एक परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

पीड़ित परिवार सर्वमंगला मंदिर क्षेत्र में खिलौने बेचकर अपनी जीविका चलाता है। परिवार की सदस्य किरण ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले दीपक और उसके सहयोगी अक्सर घर के सामने की नाली में कचरा और राख फेंकते थे। जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया, तो उन्होंने समझने के बजाय बहस की और धमकी दी।

किरण के अनुसार, उन्हें मंदिर आते-जाते समय गलत काम करने और मारपीट की धमकी दी गई थी। उन्होंने पुलिस को इस बारे में अवगत कराया, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने इस पर ध्यान नहीं दिया। कुछ घंटों बाद, हमलावरों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान उनके हाथ में हथियार जैसी कोई चीज थी, जिससे किरण और उनकी बहन को चोटें आईं।

पीड़ित पक्ष के आरोपों को पुलिस ने किया खारिज

पीड़ित पक्ष के इन आरोपों पर कोरबा नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी ने कहा कि यह सही नहीं है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिसकर्मियों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिक्रेट का 16 फरवरी को होगा रंगारंग आगाज

    डॉ भीमराव अंबेडकर घंटाघर मैदान में छक्का चौकों की होगी बरसात रोज हजारों की संख्या में पहुंचेंगे दर्शक, कोरबा प्रेस क्लब ने पूरी की तैयारी 22वें वर्ष में प्रवेश करेगा…

    Read more

    कोरबा: तैरना आता है बोलकर तेज बहाव नहर में कूदा 9 साल का बालक, मौत

    कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरदा मोहल्ला जंगलपारा में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया जहाँ। 9 वर्षीय बालक रोशन कंवर का तेज बहाव नहर में…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिक्रेट का 16 फरवरी को होगा रंगारंग आगाज

    स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिक्रेट का 16 फरवरी को होगा रंगारंग आगाज

    कोरबा: तैरना आता है बोलकर तेज बहाव नहर में कूदा 9 साल का बालक, मौत

    कोरबा: तैरना आता है बोलकर तेज बहाव नहर में कूदा 9 साल का बालक, मौत

    कोरबा में शख्स की हैवानियत.. पत्नी, मां और बहन पर चापड़ से किया जानलेवा हमला, सामने आया ये पुराना विवाद

    कोरबा में शख्स की हैवानियत.. पत्नी, मां और बहन पर चापड़ से किया जानलेवा हमला, सामने आया ये पुराना विवाद

    कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कल

    कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कल

    मरीन ड्राइव के आसपास की गलियों में पुलिस का छापा

    मरीन ड्राइव के आसपास की गलियों में पुलिस का छापा

    कोरबा: गंदगी फैलाने पर खूनी संघर्ष, 2 महिलाएं घायल; नाली में कचरा फेंकने को लेकर हुआ था विवाद

    कोरबा: गंदगी फैलाने पर खूनी संघर्ष, 2 महिलाएं घायल; नाली में कचरा फेंकने को लेकर हुआ था विवाद
    error: Content is protected !!