मुक्तिधाम में 18 फीट ऊंची भगवान शिव की विशाल प्रतिमा का अनावरण रविवार को

औद्योगिक नगरी कोरबा में इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व बेहद खास होने जा रहा है। जेसीआई जोन-27 (भारत) की प्रतिष्ठित शाखा जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा सामाजिक और धार्मिक सरोकार के तहत मुक्तिधाम, मोती सागर पारा में 18 फीट ऊंची भगवान शिव की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसका भव्य अनावरण आगामी रविवार को किया जाएगा।

इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री   लखनलाल देवांगन जी उपस्थित रहेंगे। उनके कर-कमलों द्वारा भगवान भोलेनाथ की इस भव्य प्रतिमा का अनावरण संपन्न होगा।

तिथि: 15 फरवरी 2026 (रविवार) ।समय: सुबह 11:45 बजे से ।स्थान: मुक्तिधाम, पं. मोती सागर पारा, कोरबा 

इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में जेसीआई कोरबा सेंट्रल की पूरी टीम समर्पित है। कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यक्ष जेसी सीए टी.एन. बजाज और सचिव जेसी निश्चल टमकोरिया के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस दौरान संस्था के जेसी सीए अभिषेक अग्रवाल (IPP), जेसी राम कुमार सोनी (लीजेंड प्रेसिडेंट), जेसी रोहित असरानी (प्रोजेक्ट डायरेक्टर) और जेसी पी. एस. गांधी (लीजेंड सेक्रेटरी) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

जेसीआई परिवार ने शहर के सभी नागरिकों और शिव भक्तों को इस पावन अवसर पर उपस्थित होने का आमंत्रण दिया है।

  • Related Posts

    स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिक्रेट का 16 फरवरी को होगा रंगारंग आगाज

    डॉ भीमराव अंबेडकर घंटाघर मैदान में छक्का चौकों की होगी बरसात रोज हजारों की संख्या में पहुंचेंगे दर्शक, कोरबा प्रेस क्लब ने पूरी की तैयारी 22वें वर्ष में प्रवेश करेगा…

    Read more

    कोरबा: तैरना आता है बोलकर तेज बहाव नहर में कूदा 9 साल का बालक, मौत

    कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरदा मोहल्ला जंगलपारा में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया जहाँ। 9 वर्षीय बालक रोशन कंवर का तेज बहाव नहर में…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिक्रेट का 16 फरवरी को होगा रंगारंग आगाज

    स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिक्रेट का 16 फरवरी को होगा रंगारंग आगाज

    कोरबा: तैरना आता है बोलकर तेज बहाव नहर में कूदा 9 साल का बालक, मौत

    कोरबा: तैरना आता है बोलकर तेज बहाव नहर में कूदा 9 साल का बालक, मौत

    कोरबा में शख्स की हैवानियत.. पत्नी, मां और बहन पर चापड़ से किया जानलेवा हमला, सामने आया ये पुराना विवाद

    कोरबा में शख्स की हैवानियत.. पत्नी, मां और बहन पर चापड़ से किया जानलेवा हमला, सामने आया ये पुराना विवाद

    कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कल

    कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कल

    मरीन ड्राइव के आसपास की गलियों में पुलिस का छापा

    मरीन ड्राइव के आसपास की गलियों में पुलिस का छापा

    कोरबा: गंदगी फैलाने पर खूनी संघर्ष, 2 महिलाएं घायल; नाली में कचरा फेंकने को लेकर हुआ था विवाद

    कोरबा: गंदगी फैलाने पर खूनी संघर्ष, 2 महिलाएं घायल; नाली में कचरा फेंकने को लेकर हुआ था विवाद
    error: Content is protected !!