कोरबा खतरों के बीच तालीम की मजबूरी.. ऊर्जाधानी कोरबा के कोहड़िया स्कूल का वीडियो वायरल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

 पुरानी बस्ती कोहड़िया स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला का एक चिंताजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में स्कूल के छात्र-छात्राएं जान जोखिम में डालकर करीब सात फीट ऊंची दीवार पर चढ़ते और ऊपर से गुजर रही विद्युत प्रवाह वाली तार के पास झूलते नजर आ रहे हैं.

वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कुछ बच्चे दीवार पर बैठे हुए हैं और नीचे लटक रही बिजली की लाइन के बेहद करीब पहुंचकर खेल रहे हैं. ऐसी स्थिति में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है. बच्चे गिरकर घायल हो सकते हैं या फिर करंट की चपेट में आकर गंभीर दुर्घटना का शिकार बन सकते हैं.

जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहे छात्र-छात्राएं कक्षा पांचवीं और छठवीं के बताए जा रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्युत तार काफी नीचे से होकर गुजरी है और लंबे समय से झूल रही है. इसके बावजूद न तो स्कूल प्रबंधन ने इस ओर ध्यान दिया और न ही विद्युत विभाग ने कोई कार्रवाई की. छुट्टी के समय बच्चे अक्सर दीवार पर चढ़ते और आसपास खेलते नजर आते हैं.

स्थानीय नागरिकों ने स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है मानो प्रबंधन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा हो. बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता नहीं बरती जा रही है, जिसके चलते वे बेखौफ होकर दीवार पर चढ़ रहे हैं और बिजली के तार के पास खेल रहे हैं.

वहीं, स्कूल के पास मुख्य सड़क भी स्थित है. छुट्टी के समय बच्चे बाहर घूमते नजर आते हैं, जिससे सड़क दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से मांग की है कि तत्काल संज्ञान लेते हुए झूल रही बिजली की तार को ऊंचा किया जाए और स्कूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से पहले बच्चों की जान सुरक्षित की जा सके

  • Related Posts

    लाइवलीहुड कॉलेज कोरबा में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

    रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश कोरबा,11 फरवरी 2026।कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा आज लाइवलीहुड कॉलेज कोरबा में विभिन्न योजनाओं के तहत संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का…

    Read more

    सूअर के फंदे में फंसा तेंदुआ रेस्क्यू कर छोड़ा वन विभाग ने किया उपचार

    कोरबा जिले के लाफा जंगल में सूअर पकड़ने के लिए लगाए गए तार के फंदे में एक तेंदुआ फंस गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने रात…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    लाइवलीहुड कॉलेज कोरबा में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

    लाइवलीहुड कॉलेज कोरबा में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

    कोरबा खतरों के बीच तालीम की मजबूरी.. ऊर्जाधानी कोरबा के कोहड़िया स्कूल का वीडियो वायरल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

    कोरबा खतरों के बीच तालीम की मजबूरी.. ऊर्जाधानी कोरबा के कोहड़िया स्कूल का वीडियो वायरल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

    सूअर के फंदे में फंसा तेंदुआ रेस्क्यू कर छोड़ा वन विभाग ने किया उपचार

    सूअर के फंदे में फंसा तेंदुआ रेस्क्यू कर छोड़ा वन विभाग ने किया उपचार

    12 फरवरी को प्रस्तावित आम हड़ताल को सीपीआई ने किया समर्थन

    12 फरवरी को प्रस्तावित आम हड़ताल को सीपीआई ने किया समर्थन

    मोहल्लेवासी पहुंचे एसपी कार्यालय शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार युवक की सदमे में मां की मौत कराया शिकायत दर्ज

    मोहल्लेवासी पहुंचे एसपी कार्यालय शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार युवक की सदमे में मां की मौत कराया शिकायत दर्ज

    तिल्दा-नेवरा के वार्ड 13 में गार्डन एवं चौपाटी निर्माण को मिली 1 करोड़ की स्वीकृतिनगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा-नेवरा के वार्ड 13 में गार्डन एवं चौपाटी निर्माण को मिली 1 करोड़ की स्वीकृतिनगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार
    error: Content is protected !!