चांपा नगर में दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

चांपा नगर में दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के चांपा नगर में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ही दिन में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं ने नगरवासियों को झकझोर कर रख दिया। सुबह पिकअप वाहन की ठोकर से कुछ लोगों के घायल होने की खबर के बाद, रात होते-होते नगर के हृदय स्थल गौरव पथ पर एक और गंभीर सड़क हादसा हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, एक चारपहिया वाहन में सवार युवकों ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दोपहिया वाहन सवार दो से तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही एक युवक की हालत नाजुक हो गई, जबकि अन्य दो युवकों को गंभीर चोटें आईं।

निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से सभी घायलों को पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान आकाश केसरवानी, पिता ताम्रध्वज केसरवानी, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आकाश अपने परिवार का इकलौता पुत्र था, जिससे परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं हादसे में घायल दो युवकों को हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। दुर्घटना में उनकी दोपहिया वाहन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए चारपहिया वाहन सवार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घटना में क्षतिग्रस्त हुई दो पहिया वाहन

घटना में मृत आकाश

  • Related Posts

    12 फरवरी को प्रस्तावित आम हड़ताल को सीपीआई ने किया समर्थन

    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा छत्तीसगढ़ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कोरबा के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार 44 श्रम कानून…

    Read more

    मोहल्लेवासी पहुंचे एसपी कार्यालय शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार युवक की सदमे में मां की मौत कराया शिकायत दर्ज

    कोरबा :- मानिकपुर चौकी क्षेत्र में मंगलवार को हुई एक कार्रवाई ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। चौकी प्रभारी द्वारा शराब बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किए…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    12 फरवरी को प्रस्तावित आम हड़ताल को सीपीआई ने किया समर्थन

    12 फरवरी को प्रस्तावित आम हड़ताल को सीपीआई ने किया समर्थन

    मोहल्लेवासी पहुंचे एसपी कार्यालय शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार युवक की सदमे में मां की मौत कराया शिकायत दर्ज

    मोहल्लेवासी पहुंचे एसपी कार्यालय शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार युवक की सदमे में मां की मौत कराया शिकायत दर्ज

    तिल्दा-नेवरा के वार्ड 13 में गार्डन एवं चौपाटी निर्माण को मिली 1 करोड़ की स्वीकृतिनगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा-नेवरा के वार्ड 13 में गार्डन एवं चौपाटी निर्माण को मिली 1 करोड़ की स्वीकृतिनगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    जांजगीर-चांपा: बारातियों पर चढ़ा ट्रक, हादसे में 4 महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर

    जांजगीर-चांपा: बारातियों पर चढ़ा ट्रक, हादसे में 4 महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर

    Korba : खूनी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत प्रेमी ने प्रेमिका का रेता गला फिर उठाया ये खौफनाक कदम

    Korba : खूनी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत प्रेमी ने प्रेमिका का रेता गला फिर उठाया ये खौफनाक कदम

    चांपा नगर में दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

    चांपा नगर में दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!