15 वर्षीय किशोरी का मर्डर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझाया अंधे कत्ल का मामला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

कोरबा । प्रेमिका से मोबाइल पर बात नहीं कराने से क्षुब्ध होकर युवक ने किशोरी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बलगी में रहने वाले लक्ष्मण जांगड़े की नातिन भूमि सोनवानी बचपन से अपने नाना के घर रहती थी । तीन नवंबर को लक्ष्मण के बहू और बेटे कृषि कार्य से ग्राम गोढ़ी गए हुए थे 5 नवंबर को लक्ष्मण जांगड़े ड्यूटी जाने के लिए शाम चार बजे रवाना हुआ रात को 12 बजे जब घर वापस लौटा तो देखा भूमि जमीन पर खून से लथपथ पड़ी हुई थी । उसने घटना की आस-पड़ोस और जानकारी बांकी पुलिस को दी । जानकारी मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची । इसके साथ ही डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंच गए थे । पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की । इस दौरान मृतिका के मोबाइल से पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि लक्ष्मण जांगड़े के पड़ोस में रहने वाला सुनील रात्रे जो भूमि के मामा नरेंद्र जांगडे का मित्र था । वह अक्सर उनके घर आना-जाना किया करता था । सुनिल का बलगी में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती की दूसरे जगह शादी हो चुकी थी सुनिल भूमि से अक्सर अपनी प्रेमिका से उसके मोबाइल पर बात कराने के लिए दबाव बनाता था । घटना के दिन भी रात 8:30 बजे सुनिल भूमि के घर पहुंचा ।उस दौरान वो अकेली थी। उसने भूमि से प्रेमिका से बात कराने के लिए कहने लगा भूमि ने बात कराने से इनकार कर दिया जिससे वह नाराज हो गया। उसने फिर से उस पर दबाव बनाया लेकिन भूमि ने मना कर दिया । गुस्से से उसने भूमि का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और वह बच न जाए यह सोचकर उसने किचन में रखे चाकू से उसका गला रेत दिया। चाकू में लगे खून को उसने उसके घर के बेसिन पर साफ कर चुपचाप पीछे के दरवाजे से अपने घर चला गया । कपड़े पर लगे खून को भी वह घर जाकर धोकर साफ कर दिया । दूसरे दिन सुबह वह भतीजी को इलाज कराने के नाम पर रायपुर के लिए रवाना हो गया । पुलिस ने सुनील को रायपुर से बुलाया और पूछताछ की । कड़ाई से पूछताछ के दौरान हत्या करना स्वीकार किया । बांकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल
    error: Content is protected !!