
कोरबा जिले के SECL प्रभावित क्षेत्र ग्राम रलिया (थाना हरदीबाजार) में हृदय विदारक घटना हुई है । 25 वर्षीया बेटी गीता निषाद ने अपने वृद्ध पिता अशोक निषाद की बेरहमी से हत्या कर दी।
घटना सोमवार-मंगलवार की रात करीब 2 से 2:30 बजे के मध्य की बताई जा रही है। धारदार हंसिया से बेटी ने पिता के सीने व सिर पर जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया। परिजन के मुताबिक आरोपी बेटी गीता निषाद कोरबा में रहती थी। वह कुछ दिनों के लिए अपने पिता के घर आई हुई थी। पुलिस के बताए अनुसार पिता को बेटी के जीवन-यापन, भरण-पोषण के तौर- तरीके को लेकर ऐतराज था और उस रास्ते को वह गलत बताते हुए ऐसा न करने की नसीहत दे रहा था। यह समझाईश बेटी को नागवार गुजरी और उसने घर में मौजूद हसिया से पिता को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बेटी को हिरासत में लेकर हसिया जप्त कर लिया है। निरीक्षक प्रमोद डडसेना मातहतों के साथ मौके पर मौजूद रहकर प्रारम्भिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।








Comments are closed.