पाली में 15 फरवरी से 01 मार्च तक महाशिवरात्रि मेला का आयोजन

दो दिवसीय पाली महोत्सव की तैयारियाँ तेज

 नगर पंचायत पाली में महाशिवरात्रि के अवसर पर पारंपरिक मेला 15 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। मेले को लेकर नगरीय प्रशासन द्वारा प्रारंभिक तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। पाली स्थित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व वाले प्राचीन शिव मंदिर के प्रति जिले भर सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। महाशिवरात्रि पर्व पर पाली में शिव भक्तों का विशाल समागम होता है। पर्व की मध्य रात्रि से ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगते हैंए जो अगले दिन देर शाम तक अनवरत जारी रहता है। मेले की अवधि के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन.पूजन के साथ.साथ खरीदारी के लिए भी मेला स्थल पहुंचते हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत द्वारा मेला परिसर में दुकानोंए स्टॉलए झूले एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियों के लिए स्थल चिन्हित किए जा रहे हैं। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आयोजक दल लगातार कार्य में जुटा हुआ है।इधरए लोगों के बढ़ते उत्साह और सांस्कृतिक पहचान को मजबूती देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विगत एक दशक से पाली महोत्सव का आयोजन भी किया जा रहा हैए जिससे पाली क्षेत्र और महाशिवरात्रि मेले की भव्यता में निरंतर वृद्धि हुई है।पाली महोत्सव को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ भी तेज हो गई हैं। कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। केराझरिया रोड पर विकसित स्थायी महोत्सव स्थल में इस वर्ष भी 15 एवं 16 फरवरी को दो दिवसीय पाली महोत्सव का आयोजन प्रस्तावित है।

बीते चार वर्षों से इसी स्थल पर महोत्सव का सफल आयोजन होता आ रहा है।दो दिवसीय महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बॉलीवुड एवं छालीवुड के ख्यातिलब्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। जिला प्रशासन एवं आयोजन समिति महोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जोर.शोर से तैयारियों में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: कोरबा में गूंजी शहनाई, 260 जोड़ों ने थामा जीवनभर का साथ, मिला सुखद दांपत्य का आशीर्वाद

    कोरबा।आज छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत कोरबा जिला आज सामाजिक समरसता और संवेदनशील शासन का साक्षी बना। जिला मुख्यालय स्थित सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित…

    Read more

    श्री श्याम मंदिर स्थापना दिवस पर निशान यात्रा में दिखी श्याम भक्तों की आस्था, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

    श्री श्याम मंदिर स्थापना दिवस पर निशान यात्रा में दिखी श्याम भक्तों की आस्था, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल श्री श्याम मंदिर स्थापना दिवस के पावन अवसर पर शहर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: कोरबा में गूंजी शहनाई, 260 जोड़ों ने थामा जीवनभर का साथ, मिला सुखद दांपत्य का आशीर्वाद

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: कोरबा में गूंजी शहनाई, 260 जोड़ों ने थामा जीवनभर का साथ, मिला सुखद दांपत्य का आशीर्वाद

    श्री श्याम मंदिर स्थापना दिवस पर निशान यात्रा में दिखी श्याम भक्तों की आस्था, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

    श्री श्याम मंदिर स्थापना दिवस पर निशान यात्रा में दिखी श्याम भक्तों की आस्था, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

    विशाखापटनम की संस्था सृजन की ऑनलाइन काव्य साहित्य चर्चा संपन्न

    विशाखापटनम की संस्था सृजन की ऑनलाइन काव्य साहित्य चर्चा संपन्न

    पिता के खून से रंगे बेटी के हाथ, हसिया से काट डाला

    पिता के खून से रंगे बेटी के हाथ, हसिया से काट डाला

    कोरबा: शराबी शख्स की बाइक आग के हवाले.. सड़क किनारे खड़ी कर सोया था, शुरू हुई जांच

    कोरबा: शराबी शख्स की बाइक आग के हवाले.. सड़क किनारे खड़ी कर सोया था, शुरू हुई जांच

    जिला स्तरीय पशु मेला आयोजित

    जिला स्तरीय पशु मेला आयोजित
    error: Content is protected !!