शराब पीने से बहन होती थी परेशान तो भाई ने कर ली खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई शहर में युवक ने घर में सोते हुए अपने परिवार को लॉक कर अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना शुक्रवार रात की है, पुलिस ने शनिवार को युवक के कमरे का गेट तोड़कर उसकी लाश को बरामद किया है। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है।
प्रगति नगर निवासी मयंक सोनी (29) प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। घर में मां और उसकी दो बहनें हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात मां और उसकी बहनें अपने कमरे में सोने चली गईं। उस समय मयंक गाने सुन रहा था। सुबह जब मां और बहनें सोकर उठी तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था।
इसके फोन से परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर गेट तोड़ अंदर दाखिल हुई तो मयंक अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें मयंक ने लिखा है कि ‘मेरी बहन मुझसे दुखी है मैं जा रहा हूं’। इससे ज्यादा सुसाइड का अभी तक कोई कारण सामने नहीं आ सका है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल
    error: Content is protected !!