अखबार वितरक संघ ने महापौर संजू देवी राजपूत का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया, जनता के स्नेह से अभिभूत हुईं महापौर

कोरबा, छत्तीसगढ़ | मनोज पाहुजा, संवाददाता

कोरबा छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ द्वारा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के जन्मदिन के अवसर पर टीपी नगर स्थित प्रदेश कार्यालय में एक संक्षिप्त लेकिन गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन 02 फरवरी को हुआ, जो कोरबा शहर के लिए दोहरी खुशियों का दिन साबित हुआ। एक ओर जहां नवीन भव्य भाजपा कार्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही, वहीं दूसरी ओर महापौर के जन्मदिन पर शहरभर में उल्लास का माहौल बना रहा।

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की कोरबा इकाई ने महापौर के जन्मदिन पर संयुक्त खुशियां बांटने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया। संघ के सदस्यों ने महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया, जिससे वे भावुक हो उठीं। अपने संक्षिप्त उद्बोधन में महापौर ने कहा कि अखबार वितरकों का जीवन चुनौतीपूर्ण है, इसके बावजूद वे पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं, जो प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि जनता से मिले अपार प्यार और दुलार से वे अभिभूत हैं। जनता के इसी स्नेह ने उन्हें ऐतिहासिक 45 हजार वोटों से विजयी बनाकर इस मुकाम तक पहुंचाया और आज जन्मदिन पर जगह-जगह आयोजित कार्यक्रम उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी हैं।

महापौर ने कहा कि कोरबा को सुव्यवस्थित और विकसित बनाना उनका लक्ष्य है, लेकिन विकास की प्रक्रिया में किसी गरीब की रोजी-रोटी न छीने, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सड़क किनारे ठेला लगाने वाले और सब्जी विक्रेताओं जैसे अंतिम व्यक्ति की जीवन-सुलभ सोच के तहत वेंडिंग जोन बनाए जा रहे हैं। कोसाबाड़ी सब्जी मार्केट को व्यवस्थित किया गया है और बुधवारी क्षेत्र में भी छोटे दुकानों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यातायात समस्या के समाधान के लिए मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है, जिससे सुनालिया पुल पर जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इसके साथ ही आम नागरिकों के लिए चौपाटी का निर्माण भी प्रस्तावित है। महापौर ने कहा कि भाजपा शासन और नगर निगम में भाजपा की सरकार आने के बाद सबके सहयोग से कोरबा को स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए अवार्ड मिला है। स्वच्छ कोरबा के साथ विकसित कोरबा की संकल्पना को साकार करने के लिए योजनाबद्ध विकास को गति दी जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान अखबार वितरक संघ द्वारा विशाल केक काटा गया और उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों ने महापौर को स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व संघ द्वारा महापौर सहित पंप हाउस वार्ड के पार्षद रामकुमार साहू, अधिवक्ता हेमंत गौतम, शमीम ज्वेलर्स के संचालक मो. शमीम, भाजपा नेता राकेश नागरमल अग्रवाल, संतोष केवट, मनोज राजपूत, कार्यक्रम अध्यक्ष पद्मसिंह चंदेल (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ) एवं समाजसेवी, संस्कारम् संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा चंदेल का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में संघ के जिला संरक्षक रेशमलाल साहू, अध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू, सचिव जयसिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, सहसचिव रायसिंह, बालको इकाई के कोषाध्यक्ष राकेश साहू सहित रामा, तपेश्वर राठौर, अनिल गिरी, राजकुमार पटेल, सरोज, हर्ष नेताम, विल्सन, राहुल, पप्पू, विजय, ओमकार, दीपक, अज्जू सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संघ के सदस्यों द्वारा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित संस्कारम् संस्था की अध्यक्ष आकांक्षा चंदेल ने कहा कि बच्चों में बचपन से ही संस्कार डालना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि संस्कारम् टीम हर रविवार मंदिर में बच्चों को संस्कार की शिक्षा देती है और आने वाले समय में सभी वार्डों में यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल से दूर रखने और पुस्तकों से जोड़ने की अपील की।

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!