कोरबा: प्रेम प्रसंग में पति की हत्या, पत्नी ने पति को जहर देकर उतारा मौत के घाट; मासूम बच्चों ने खोली मां की पोल

  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने पति को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद महिला ने मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन उसके ही मासूम बच्चों के बयान ने पूरी साजिश बेनकाब कर दी। पूरा मामला दर्री थाना क्षेत्र के लाटा बस्ती का है।

जानकारी के अनुसार, महिला ने पति को जहर देने के बाद खुद ही उसे इलाज के बहाने अस्पताल पहुंचाया। शुरुआत में मामला संदिग्ध आत्महत्या का प्रतीत हुआ, लेकिन बच्चों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी मां को पिता को जहर देते हुए देखा है। बच्चों के इस अहम बयान के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और अस्पताल से ही आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया।

महिला के प्रेमी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस की पूछताछ में महिला ने पति की हत्या की बात कबूल करते हुए प्रेम प्रसंग का खुलासा किया है। आरोपी महिला ने बताया कि उसका किसी अन्य युवक से संबंध था, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस अब आरोपी के प्रेमी की तलाश में जुट गई है। एक विशेष टीम रायगढ़ रवाना की गई है। जल्द उसकी गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही बच्चों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!