गणतंत्र दिवस पर कोरबा वन मंडल की झांकी ने दिया भारतीय पैंगोलिन संरक्षण का सशक्त संदेश में रहा द्वितीय स्थान, वहीं प्रोफेशनल परेड में भी वन विभाग ने द्वितीय स्थान में मारी बाजी*

*

*गणतंत्र दिवस पर कोरबा वन मंडल की झांकी ने दिया भारतीय पैंगोलिन संरक्षण का सशक्त संदेश में रहा द्वितीय स्थान, वहीं प्रोफेशनल परेड में भी वन विभाग ने द्वितीय स्थान में मारी बाजी*

: 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय में कोरबा वन मंडल द्वारा प्रस्तुत की गई भारतीय पैंगोलिन Indian Pangolin(कहट) संरक्षण पर आधारित जागरूकता झांकी ने जनमानस का विशेष ध्यान आकर्षित किया। इस झांकी के माध्यम से आम नागरिकों को भारतीय पैंगोलिन के महत्व, उसके पारिस्थितिक योगदान, अवैध शिकार, गैरकानूनी व्यापार तथा वर्तमान खतरों के बारे में प्रभावी संदेश दिया गया।

यह झांकी कटघोरा एवं कोरबा वन मंडल के वरिष्ठ वन अधिकारियों के मार्गदर्शन में तैयार की गई, जिसमें वन विभाग के मैदानी अमले की सक्रिय भागीदारी रही। झांकी का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को यह समझाना था कि भारतीय पैंगोलिन एक संरक्षित और संकटग्रस्त वन्यजीव है, जिसकी तस्करी और अवैध शिकार वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।

झांकी में पैंगोलिन के प्राकृतिक आवास, उसकी विशिष्ट शल्क (scales), कीट नियंत्रण में उसकी भूमिका तथा मानव गतिविधियों से उत्पन्न खतरों को रचनात्मक और शैक्षणिक रूप में दर्शाया गया। साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि वन्यजीवों का संरक्षण ही जैव विविधता और स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र की आधारशिला है।

वहीं 26 जनवरी के अवसर पर परेड में कोरबा वन मंडल ने भाग लिया जिसमें वन रक्षकों (Forest Guards) ने भी अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके लिए कोरबा वन मण्डल को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

वन विभाग को इस वर्ष दो ट्रॉफी मिलना वन विभाग के डीएफओ प्रेमलता यादव एवं निशांत कुमार के का कुशल मार्गदर्शन एसडीओ आशीष खेलवार एवं सूर्यकांत सोनी के निगरानी में कोरबा रेंजर मृतुन्जय शर्मा, कमलेश कुम्हार,अर्जुन कंवर, जितेंद्र सारथी, सिद्धांत जैन आदि लोगों की विशेष भूमिका रही भारतीय पोंगलिन के झाकी को कुछ दिनों में कड़ी मेहनत से तैयार करना वही प्रोफेशनल परेड में उत्कृष्ट स्थान आने के लिए लगातार रिहल्सल करना सफल रहा, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र रहे।

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!