रेड क्रॉस के प्रति प्रतिबद्धता : कोरबा कलेक्टर ने ली आजीवन सदस्यता, समाज सेवा को मिला नया संबल

 पदेन अध्यक्ष सह कलेक्टर कोरबा, आईएएस कुणाल दुदावत द्वारा आज भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी
जिला शाखा कोरबा, छत्तीसगढ़ की आजीवन सदस्यता ग्रहण की गई। कलेक्टर द्वारा रेड क्रॉस से जुड़ना
समाज सेवा, मानवता और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय और
गौरवपूर्ण पहल मानी जा रही है।

कलेक्टर कुणाल दुदावत की यह सहभागिता आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य देखभाल और सामुदायिक कल्याण
जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रशासन की संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाती है। रेड क्रॉस के माध्यम से जरूरतमंदों, आपदा पीड़ितों और कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाने के कार्यों को इससे और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

यह आजीवन सदस्यता वर्ष 1920 में स्थापित रेड क्रॉस सोसायटी के सात मूल सिद्धांतों—मानवता,
निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक सेवा, एकता और सार्वभौमिकता—को आगे बढ़ाने की
प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। इन सिद्धांतों के अनुरूप आपदाओं और संकट की घड़ी में पीड़ितों
की सहायता करना रेड क्रॉस का मूल उद्देश्य रहा है।

कलेक्टर के इस कदम से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं, राहत कार्यों और सामाजिक कल्याण गतिविधियों
को नई ऊर्जा मिलने की बात कही जा रही है। इससे प्रशासन और समाजसेवी संगठनों के बीच
समन्वय भी और मजबूत होगा।

चेयरमैन रामसिंह अग्रवाल के प्रयासों से मजबूत हुई कोरबा शाखा

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा कोरबा के चेयरमैन रामसिंह अग्रवाल के अथक प्रयासों का
परिणाम है कि अल्प समय में ही कोरबा शाखा ने हजारों सदस्यों को जोड़ने का रिकॉर्ड बनाया है।
उनके नेतृत्व में रेड क्रॉस की गतिविधियां लगातार विस्तार ले रही हैं।चेयरमैन रामसिंह अग्रवाल द्वारा पदेन अध्यक्ष सह कलेक्टर आईएएस कुणाल दुदावत को आजीवन
सदस्य बनाए जाने पर रेड क्रॉस से जुड़े पदाधिकारियों, सदस्यों और समाजसेवियों में हर्ष और गौरव का माहौल है। इसे कोरबा जिले में मानवता और सेवा के क्षेत्र में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!