लोहे के भारी-भरकम पुल को कबाड़ चोर एक ही रात में काटकर ले गए

बीजेपी पार्षद ने नाइट पेट्रोलिंग पर उठाये सवाल, एसपी से की घटना की शिकायत

कोरबा 20 जनवरी। जिले में डीजल माफिया के बाद अब कबाड़ माफियाओं का आतंक सामने आया है। शहर के ढोढ़ीपारा वार्ड में नहर पर बना सालों पुराना लोहे का भारी-भरकम पुल कबाड़ चोर एक ही रात में काटकर ले गए। वार्ड के बीजेपी पार्षद ने कानून व्यवस्था और पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग पर गंभीर सवाल उठाये हुए इस घटना की शिकायत एसपी से की है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद से ही अवैध कारोबारी और माफिया भूमिगत हो गये थे। लेकिन समय गुजरने के साथ ही अवैध कारोबार एक बार फिर पनपने लगा है। कोरबा जिले में एसईसीएल की खदानों में एक तरफ जहां डीजल माफिया बेखौफ है। वहीं दूसरी तरफ कबाड़ माफिया बखौफ होकर सरकारी संपित्तयों की चोरी कर रहे है। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 17 ढोढ़ी पारा से बीजेपी पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने बताया कि क्षेत्र से गुजरने वाले नहर पर सीएसईबी प्रबंधन द्वारा सालों पहले लोहे का पुल बनवाया गया था। वर्षों से यह पुल स्थानीय लोगों के लिए नहर पार करने का प्रमुख साधन था। जिसे 17 जनवरी की रात कबाड़ चोर, गैस कटर की मदद से पूरे पुल को काटकर ले उड़े।

घटना के बाद जब सुबह लोग मौके पर पहुंचे, तो पुल की जगह सिर्फ कटे हुए लोहे के निशान और खाली पड़ी नहर नजर आई। इस सनसनीखेज चोरी की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। कबाड़ चोरों की इस करतूत के बाद जहां स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी और भय है। वहीं आम लोग पुलिस की कार्य प्रणाली और शहर की कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़ा कर रहे है। लोगों का कहना है कि अगर इतने बड़े और वजनी पुल को एक रात में चोरी किया जा सकता है, तो आम आदमी की सुरक्षा आखिर किस भरोसे पर है ? वार्ड के बीजेपी पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने कबाड़ चोरों के इस दुस्साहस पर गंभीर चिंता जताते हुए पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़े किये है। पार्षद ने इस मामले की लिखित शिकायत एसपी सिद्धार्थ तिवारी से की है।

  • Related Posts

    पूर्व निगम अधिकारी की संपत्ति कुर्क, ED ने लिया एक्शन

      इंदौर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के पूर्व कर्मचारी चेतन पाटिल और उनकी पत्नी ज्योति पाटिल की 39.91 लाख रुपए की संपत्ति को धनशोधन…

    अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे मोदी सरकार के आत्मसमर्पण की सीपीआई ने की कड़ी निंदा

    कोरबा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा ने अमेरिका–भारत व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने 4 फ़रवरी…

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व निगम अधिकारी की संपत्ति कुर्क, ED ने लिया एक्शन

    पूर्व निगम अधिकारी की संपत्ति कुर्क, ED ने लिया एक्शन

    अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे मोदी सरकार के आत्मसमर्पण की सीपीआई ने की कड़ी निंदा

    अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे मोदी सरकार के आत्मसमर्पण की सीपीआई ने की कड़ी निंदा

    अखबार वितरक संघ ने महापौर संजू देवी राजपूत का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया, जनता के स्नेह से अभिभूत हुईं महापौर

    अखबार वितरक संघ ने महापौर संजू देवी राजपूत का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया, जनता के स्नेह से अभिभूत हुईं महापौर

    कोरबा: प्रेमिका का गला रेतकर खुद की ली जान, युवती जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग

    कोरबा: प्रेमिका का गला रेतकर खुद की ली जान, युवती जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग

    ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा महाशिवरात्रि का भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा महाशिवरात्रि का भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    ट्रेलर और प्याज लोड वाहन में जोरदार भिड़ंत, केबिन में फंसकर चालक की मौत

    ट्रेलर और प्याज लोड वाहन में जोरदार भिड़ंत, केबिन में फंसकर चालक की मौत
    error: Content is protected !!