सिंधी समाज ने श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया अमर शहीद हेमू कालाणी जी का 83वां बलिदान दिवस

सिंधी समाज द्वारा 21 जनवरी 2026, बुधवार को अमर शहीद हेमू कालाणी जी का 83वां बलिदान दिवस श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति के भाव के साथ मनाया गया। अंग्रेजों की गुलामी से भारतमाता को स्वतंत्र कराने के लिए अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी, उन्हीं में अविभाजित भारत के सिंध प्रांत के अमर शहीद हेमू कालाणी जी भी शामिल हैं, जिन्होंने अल्पायु में ही हंसते-हंसते अपने प्राण मां भारती के चरणों में अर्पण कर दिए।

पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के तत्वावधान में यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम सिंधु भवन, रानी रोड स्थित शहीद हेमू कालाणी द्वार के समीप आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे अमर शहीद के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन पूज्य सिंधी पंचायत के सचिव श्री नरेश कुमार जगवानी ने किया।

कार्यक्रम में बाजा राम दरबार से संत श्री नारायण दास जज्ञासी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के प्रारंभ में ही उन्होंने उपस्थित जनसमूह को शहीद हेमू कालाणी जी के प्रेरक जीवन परिचय से अवगत कराते हुए बताया कि मात्र 19 वर्ष की अल्पायु में उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया और अपने प्राण मां भारती को अर्पण कर दिए। उनका बलिदान आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए श्री मुरलीधर माखीजा ने विस्तार से बताया कि कैसे शहीद हेमू कालाणी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंग्रेजी फौज की ट्रेन को रोकने के उद्देश्य से रेलवे पटरियों के नट-बोल्ट खोल दिए थे। उन्होंने कहा कि हेमू कालाणी का अदम्य साहस और फांसी की सजा को हंसते हुए स्वीकार करना आज भी हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों को ऐसे वीर सपूतों के बारे में अवश्य बताया जाए।

इस अवसर पर श्री कंवर राम मनवानी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हेमू कालाणी जैसे राष्ट्रभक्तों के बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र देश में सांस ले पा रहे हैं। वहीं सिंधु महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मीत रोहरा ने महिलाओं और मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि घर-घर में बच्चों को ऐसे महापुरुषों की कहानियां सुनाई जानी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति के संस्कार जीवित रहें। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि आज हर बच्चा शहीद हेमू कालाणी के बारे में जानता है ।

पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री चंदन दास कोटवानी, पूर्व अध्यक्ष श्री किशन चंद दावड़ा एवं सचिव श्री नरेश कुमार जगवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में समाज की महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ सदस्यों सहित नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सर्वसमाज के देशभक्तों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की एवं सभी सहयोगी संगठनों के अध्यक्ष और उनकी पूरी टीम भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, सभी सहायक संगठन के अध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम भी इस अवसर पर उपस्थित होकर अमर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के माध्यम से नगर के सर्वसमाज के देशभक्तों से यह आह्वान किया गया कि वे ऐसे आयोजनों में सहभागिता कर अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करें और देशभक्ति का परिचय दें। कार्यक्रम का समापन शहीद हेमू कालाणी अमर रहें और भारतमाता की जय के नारों के साथ हुआ।

  • Related Posts

    चेट्रीचंड पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शुभकामनाएं, बोले—भगवान झूलेलाल की कृपा से जीवन में आए सुख-समृद्धि

    कोरबा। जयसिंह अग्रवाल ने वरूण अवतार भगवान झूलेलाल जयंती एवं चेट्रीचंड के पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा…

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा। सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल की 1076वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को कोरबा शहर भक्तिमय रंग में रंग गया। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के तत्वावधान में…

    Comments are closed.

    You Missed

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात
    error: Content is protected !!