चैतमा पेट्रोल पंप लूट कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तारलूट में प्रयुक्त पल्सर बाइक व चाकू जब्त, मुख्य आरोपी पाली से धराया

चैतमा स्थित श्री साईं फ्यूल्स पेट्रोल पंप में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल और चाकू भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई थाना पाली पुलिस द्वारा की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राजकुमार कश्यप ने थाना पाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15-16 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात चार युवकों ने पेट्रोल पंप पर मारपीट कर चाकू दिखाते हुए 8,000 रुपये लूट लिए। इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 25/2026 धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कटघोरा के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। विवेचना के दौरान चौकी चैतमा, थाना पाली पुलिस ने मुख्य आरोपी समीर नागेश (19 वर्ष), निवासी सूर्योदय नगर केराझारिया, थाना पाली, जिला कोरबा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस ने बताया कि प्रकरण के अन्य तीन आरोपी—वेदप्रकाश उर्फ नीलेश वैष्णव, अभिषेक प्रजापति उर्फ मांडा और कपिल पटेल (सभी निवासी पाली)—को रतनपुर पुलिस ने थाना रतनपुर के अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत 18 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों आरोपियों को इस प्रकरण में अभिरक्षा में लेने की न्यायालयीन प्रक्रिया पृथक से पूर्ण की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की विवेचना जारी है और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    पूर्व निगम अधिकारी की संपत्ति कुर्क, ED ने लिया एक्शन

      इंदौर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के पूर्व कर्मचारी चेतन पाटिल और उनकी पत्नी ज्योति पाटिल की 39.91 लाख रुपए की संपत्ति को धनशोधन…

    अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे मोदी सरकार के आत्मसमर्पण की सीपीआई ने की कड़ी निंदा

    कोरबा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा ने अमेरिका–भारत व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने 4 फ़रवरी…

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व निगम अधिकारी की संपत्ति कुर्क, ED ने लिया एक्शन

    पूर्व निगम अधिकारी की संपत्ति कुर्क, ED ने लिया एक्शन

    अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे मोदी सरकार के आत्मसमर्पण की सीपीआई ने की कड़ी निंदा

    अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे मोदी सरकार के आत्मसमर्पण की सीपीआई ने की कड़ी निंदा

    अखबार वितरक संघ ने महापौर संजू देवी राजपूत का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया, जनता के स्नेह से अभिभूत हुईं महापौर

    अखबार वितरक संघ ने महापौर संजू देवी राजपूत का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया, जनता के स्नेह से अभिभूत हुईं महापौर

    कोरबा: प्रेमिका का गला रेतकर खुद की ली जान, युवती जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग

    कोरबा: प्रेमिका का गला रेतकर खुद की ली जान, युवती जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग

    ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा महाशिवरात्रि का भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा महाशिवरात्रि का भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    ट्रेलर और प्याज लोड वाहन में जोरदार भिड़ंत, केबिन में फंसकर चालक की मौत

    ट्रेलर और प्याज लोड वाहन में जोरदार भिड़ंत, केबिन में फंसकर चालक की मौत
    error: Content is protected !!