छात्र अपराध करने से बचें,यातायात नियमों का पालन करें, उल्लंघन पर नोटिस घर आ जाएगा

🚨 यातायात पुलिस ने NTPC KV के छात्रों को जागरुक किया

कोरबा। केंद्रीय विद्यालय संगठन के दिशा निर्देश अनुसार इन दिनों स्कूलों में सड़क सुरक्षा सप्ताह 2026 मनाया जा रहा है। 11 से 17 जनवरी तक चलने वाले सप्ताह के अंतर्गत जिला पुलिस के सहयोग से गुरुवार 15 जनवरी को एनटीपीसी टाउनशिप स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जमनीपाली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

– विद्यालय परिसर में यातायात पुलिस की टीम द्वारा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं बच्चों को यातायात के नियम बताए गए।
यातायात पुलिस के सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर द्वारा विद्यार्थियों से कहा गया कि वे खूब मन लगाकर पढ़ाई करें जो आपका अच्छा भविष्य तय करेगा। उन्होंने छात्रों को किसी भी तरह के विवाद, लड़ाई-झगड़े, अपराध से दूर रहने को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि एक बार भी आपका नाम एफआईआर में आ गया तो सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती। आपका उज्ज्वल भविष्य स्वयं आपके हाथ में है। श्री राठौर ने कहा कि नाबालिग बच्चे वाहन बिल्कुल न चलाएं और अन्य जो लोग भी वाहन चलाते हैं वे यातायात नियमों का पालन अवश्य करें। चौक-चौराहों पर लगे कैमरों से निगरानी हो रही है जिससे गलती होने पर नोटिस कट कर उनके घर पहुंच जाएगा। चौराहे से गुजरते वक्त रेड लाइट का भी पालन करने की अपील श्री राठौर ने करते हुए जम्प न करने का सुझाव दिया। वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एसके साहू समेत अन्य शिक्षक और 450 विद्यार्थी उपस्थित रहे। यातायात डीएसपी डीके सिंह, निरीक्षक तेज कुमार यादव, उपनिरीक्षक आरएन रात्रे, ASI मनोज राठौर, ईश्वर लहरे , हेड कांस्टेबल लीलाधर चंद्र, कांस्टेबल अरुण भटपहरे, खेम साहू, संतोष सिंह ने इस शिविर में अपनी भूमिका निभाई।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल
    error: Content is protected !!